Automobile Featured

निसान मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 में घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज जानकारी दी कि अप्रैल, 2026 में घरेलू बिक्री में 75 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है और नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत की है। कंपनी ने अप्रैल में कुल 5,388 कारों की बिक्री की। इसमें घरेलू बाजार में 3,203 यूनिट्स और निर्यात बाजार में 2,185 यूनिट्स की बिक्री शामिल है। इस प्रदर्शन ने निसान के सतत विकास को मजबूती दी है और भारत के ऑटोमोटिव मार्केट में कंपनी की मौजूदगी को बढ़ाया है।

अप्रैल में निसान के बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्राहकों की जबर्दस्त रुचि देखने को मिली। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया से इसे मजबूती मिली है।

अपनी शुरुआत से ही कंपनी के प्रदर्शन में ग्रेवाइट ने सार्थक भूमिका निभाई है। अपनी 7-सीट मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना के इस्तेमाल में आरामदायक होने जैसी खूबियों से इसने ग्राहकों को लुभाया है। साथ ही नई निसान मैग्नाइट ब्रांड के लिए प्रमुख स्तंभ बनी हुई है। इससे प्रतिस्पर्धी एसयूवी सेगमेंट में निसान की स्थिति और मजूबत हुई है।

इस प्रदर्शन को लेकर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत से हम उत्साहित हैं। नई निसान मैग्नाइट की सफलता के साथ ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों की ओर से मिली शानदार प्रतिक्रिया ने ऐसे प्रोडक्ट्स देने की हमारी रणनीति को मजबूत किया है, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप हों। यह तेजी भारतीय बाजार को लेकर हमारे आत्मविश्वास को मजूबत करने वाली है, क्योंकि हम इस वित्त वर्ष में नए प्रोडक्ट लाने और देशभर में अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी में हैं।’

आगे भी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले इनोवेशन को गति देने, नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में कवरेज को मजबूत करने पर फोकस करती रहेगी। मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन और ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के अपने फोकस के साथ कंपनी भारत में अपनी विकास की गति को बनाए रखने की बेहतरीन स्थिति में है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics