Business • Featured

पुष्कर मेले में फाइन एसर्स का ब्रांडेड रिज़ॉर्ट ऑनर बनने का अवसर

आप भी ब्रांडेड रिज़ॉर्ट ऑनर बन सकते हैं। यह अवसर फाइन एसर्स नामक हॉस्पिटैलिटी-प्रधान रियल एस्टेट डेवलपर दे रहा है। यह राजस्थान के सबसे मशहूर सांस्कृतिक और पर्यटन मेलों में से एक विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेले का विशिष्ट भागीदार है। मेले में आपके लिए फाइन एसर्स का प्रोफेशनली मैनेज्ड रिज़ॉर्ट ऑनर बनने का विशेष अवसर होगा।

पुष्कर मेले में फाइन एसर्स का खास स्टॉल है। यहां आप भारत के कुछ मशहूर लीज़र और टूरिज्म डेस्टिनेशन्स में कम्पनी के ब्रांडेड रिज़ॉर्ट का बढ़ता पोर्टफोलियो देख सकते हैं। कम्पनी रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड के सहयोग से खास तौर से रीःजेनःटा रिज़ॉर्ट एंड स्पा पेश करेगी जो फाइन एसर्स के पोर्टफोलियो में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस पहल के बारे में फाइन एसर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश यादव बताते हैं: “पुष्कर में भारत की सांस्कृतिक विरासत, टूरिज्म की संभावना और हॉस्पिटैलिटी अपील एक साथ बखूबी मौजूद हैं। हम पुष्कर मेले में विभिन्न वर्गों के लोगों से जुड़ेंगे और उन्हें ब्रांडेड रिसॉर्ट ऑनर बनने का कॉन्सेप्ट बताएंगे।’’

फाइन एसर्स में हम सभी का यह दृढ़ विश्वास है कि हॉस्पिटैलिटी प्रधान रियल एस्टेट का भविष्य लोगों को विशेष अवसर देने में है, जिसमें उन्हें एक स्ट्रक्चर्ड मॉडल में ठोस ऑनरशिप, प्रोफेशनल रिसॉर्ट मैनेजमेंट, विश्वस्त हॉस्पिटैलिटी ब्रांड और खास डेस्टिनेशन एक साथ सब मिले।

फाइन एसर्स के चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में जाने-माने हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स और कॉन्सेप्ट्स हैं जैसे कि विंडहैम ग्रैंड, डोल्से होटल्स एंड रिसॉर्ट्स बाय विंडहैम, ट्रेडमार्क कलेक्शन बाय विंडहैम, रीःजेनःटा रिज़ॉर्ट एंड स्पा बाय रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड और द एम रिसॉर्ट्स आदि।

कम्पनी का पोर्टफोलियो कई मशहूर डेस्टिनेशन्स जैसे जयपुर, उदयपुर, पुष्कर, जवाई, गोवा, कूर्ग और सकलेशपुर तक फैला है। इसमें हेरिटेज और डेस्टिनेशन वेडिंग्स से लेकर वाइल्डलाइफ, वेलनेस, कोस्टल लीजर और नेचर-लेड ट्रैवल तक कई टूरिज्म सेगमेंट्स हैं।

Topics