Entertainment Featured

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग अब 13 जून से जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम की जाएगी

थियेटरों में शानदार सफलता के बादकेसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बागअब 13 जून सेजियोहॉटस्‍टारपर स्ट्रीम की जाएगी। अक्षय कुमारआर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब सराहा गया था। अब यह फिल्म देशभर के दर्शकों के लिए अपनी दमदार कहानी के साथ डिजिटल स्क्रीन पर आ रही है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी और हीरू यश जौहरअरुणा भाटियाकरण जौहरआदार पूनावालाअपूर्व मेहताअमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वाराधर्मा प्रोडक्शंसकेप ऑफ गुड फिल्म्सऔरलियो मीडिया कलेक्टिवके बैनर तले निर्मित यह फिल्म एक भावनात्मक और सशक्त लीगल ड्रामा है। यह औपनिवेशिक भारत की सबसे अहम (और दबा दी गई) घटनाओं में से एक को फिर से सामने लाती है।

सी. शंकरण नायर की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने कहा, “केसरी चैप्टर 2 एक ऐसे असाधारण इंसान की कहानी हैजिसने एक साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाई और सच के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात रही। यह एक ऐसा अनुभव था जिसने सिखाया कि मजबूत इरादे हों तो सबसे बड़ी सत्ता भी झुक सकती है। यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहींबल्कि सत्यविरोध और भारत की आत्मा को सलाम है। मुझे खुशी है कि थिएटर में मिली सफलता के बाद अब यह कहानी और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगीजब इसे 13 जून से जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।”