Business Featured

फ्लेक्सीलोन्स ने सी राउंड में 375 करोड़ रुपये की ताज़ा पूंजी जुटाई

फ्लेक्सीलोन्स डॉट कॉम (FlexiLoans), भारत की अग्रणी एमएसएमई-केंद्रित डिजिटल ऋण देने वाली एनबीएफसी, ने सीरीज़ सी फंडिंग राउंड में 375 करोड़ रुपये की सफल पूंजी जुटाने की घोषणा की है। इससे पहले सितंबर 2024 में कंपनी ने 290 करोड़ रुपये जुटाए थे, और पिछले 6 महीनों में कुल मिलाकर 665 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त की है।

दीपक जैन, सह-संस्थापक, फ्लेक्सीलोन्स ने कहा, “हम अपने मौजूदा निवेशकों से 375 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्न हैं और बीआईआई का हमारे कैप टेबल में स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। यह राउंड हमें हमारे प्रारंभिक निवेशकों को पूंजी वापस करने का अवसर देता है और साथ ही हमारी इस प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है, भारत के अंडरसर्व्ड एमएसएमई को तेज़, सुलभ और प्रभावी वित्तीय समाधान प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने, विस्तार करने और फलने-फूलने में मदद करना। बीते 6 महीनों में 665 करोड़ रुपये जुटाकर हम अब अपने विकास को और तेज़ करने और व्यापक प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार हैं।”

इस राउंड का नेतृत्व मौजूदा प्रमुख वैश्विक और घरेलू निवेशकों — फंडामेंटम, एक्सिओन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, नुवीन, एमएजे इन्वेस्ट (Fundamentum, Accion Digital Transformation, Nuveen, Maj Invest)  ने किया, साथ ही ब्रिटेन की डेवेलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई)को नए निवेशक के रूप में शामिल किया गया।

इस निवेश में प्राथमिक इक्विटी (Primary Equity) और द्वितीयक लेनदेन (Secondary Transactions) दोनों शामिल हैं, जिससे संचालन विस्तार को गति मिलेगी और प्रारंभिक निवेशकों को आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले, कंपनी को संजय और फाल्गुनी नायर, एमएजे इन्वेस्ट, फसनारा कैपिटल (MAJ Invest, Fasanara Capital) और अन्य प्रमुख फैमिली ऑफिसेज़ का समर्थन मिला था।

यह नई पूंजी कंपनी के संचालन के विस्तार, उत्पाद पोर्टफोलियो के उन्नयन और तकनीकी आधारभूत संरचना को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी। यह निवेश फ्लेक्सीलोन्स को भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की वृद्धि को प्रोत्साहित करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और आर्थिक अवसरों के नए द्वार खोलने के अपने मिशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics