Business Featured

विकास इकोटेक लिमिटेड बोर्ड की बैठक 31 अगस्त को होगी

प्लास्टिक और रबर उद्योगों के लिए स्पेशलिटी पॉलिमर और स्पेशलिटी एडिटिव्स और केमिकल्स में अग्रणी विकास इकोटेक लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी श्री विकास गर्ग, जो कंपनी के प्रमोटर हैं, जिन्होंने (350 मिलियन रुपये की राशि से अधिक नहीं) प्रीमियम पर अतिरिक्त इक्विटी/ कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट (परिवर्तनीय उपकरण)/वारंट, या उसके किसी अन्य कॉम्बिनेशन को कैश में सब्सक्राइब करने के अपने इरादे को लिखित रूप में दर्शाया है, उन्हें प्रिफरेंशियल आधार पर प्रतिभूतियां, परिवर्तनीय उपकरण जारी करने के लिए 31 अगस्त, 2023 को अपनी बोर्ड बैठक आयोजित करेगी। 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-2024 के भीतर 100% ऋण मुक्त इकाई बनने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में, कंपनी ने लगभग 50 मिलियन रुपये का भुगतान किया, बैंक-ऋण की कुल राशि लगभग 600 मिलियन रुपये तक कम हो गई और पीक से अब तक बैंक-ऋण में कुल मिलाकर 1012 मिलियन की कमी आई। वर्तमान पुनर्भुगतान के बाद, इस तिमाही की समाप्ति से पहले कंपनी अतिरिक्त 100 मिलियन रुपये का भुगतान करने का इरादा रखती है, ऋण स्तर को घटाकर लगभग 500 मिलियन रुपये कर दिया है जिससे वित्त वर्ष 2023-24 के भीतर ही ‘शून्य ऋण कंपनी (Zero Debt Company)’ बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

इससे पहले, विकास इकोटेक लिमिटेड ने एक अभूतपूर्व पहल की घोषणा की थी जिसका उद्देश्य एक विश्वस्तरीय रिसर्च प्रयोगशाला स्थापित करना है जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है और एनएबीएल (NABL) मान्यता प्राप्त है। विकास इकोटेक लिमिटेड  (वीईएल) ने दुनिया-भर में प्रसिद्ध निर्माताओं जैसे थर्मो-फिशर साइंटिफिक (Thermo-Fisher Scientific), सीईएएसटी (CEAST), एम्बिवैल्यू (Ambivalue) इत्यादि ग्लोबल लीडर्स के साथ उपकरण निर्माण में साझेदारी करते हुए,एफटी-आईआर स्पेक्ट्रोमीटर, एक्स-रे डिफ्रेक्टोमीटर (एक्सआरडी XRD), पार्टिकल साइज़ एनालाइज़र (पीएसए PSA), यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम UTM) आदि सहित उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला उपकरणों को जोड़कर अपनी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीएसआईआर (DSIR) द्वारा मान्यता प्राप्त आर एंड डी (R&D) सुविधा में इन उपकरणों की खरीद एक डायनामिक रिसर्च एनवायरनमेंट को बढ़ावा देने के वीईएल (विकास इकोटेक लिमिटेड)  के मिशन के अनुरूप है जो अंतःविषय सहयोग को प्रोत्साहित करती है और नवाचार को बढ़ावा देती है।

ये उपकरण विकास इकोटेक लिमिटेड (वीईएल) की क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाते हैं , जो इसे अद्वितीय सटीकता और दक्षता के साथ प्रयोग और विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है। यह रणनीतिक निवेश न केवल प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने के लिए वीईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, बल्कि अनुसंधान गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए इसके समर्पण को भी उजागर करता है। 

वीईएल मटेरियल इनोवेशन में अपनी नवीनतम उपलब्धि साझा करने के लिए भी उत्साहित है।। कंपनी ने टीपीवी (TPV) कंपाउंड, एक अत्याधुनिक सामग्री को सफलतापूर्वक विकसित किया है, जो कड़े एफआर-वी0 (FR-V0) (फ्लेम रिटार्डेंट वी)) मानकों को पूरा करता है, जिससे खुद को दुनिया-भर में उन चुनिंदा कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित करके उल्लेखनीय  माइलस्टोन बनाया है। 

एफआर-वी0 (FR-V0) एक वर्गीकरण है जिसका उपयोग सामग्रियों के ज्वाला मंदक (फ्लेम रिटारडेंट) गुणों को निर्धारित करने के लिए किया जाता है, जो विशेष रूप से ज्वाला प्रतिरोध (फ्लेम रेजिस्टेंस) और सुरक्षा के उच्चतम स्तर को दर्शाता है। एफआर-वी0 (FR-V0) रेटिंग की उपलब्धि अपने उत्पादों में सर्वोत्तम गुणवत्ता, सुरक्षा और नवीनता प्रदान करने के लिए विकास इकोटेक लिमिटेड की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

चूंकि वीईएल इनोवेशन को आगे बढ़ा रहा है और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड को फिर से परिभाषित कर रहा है, ये हालिया उपलब्धियां आगे के विकास और सफलता के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में काम करती हैं। कंपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, साझेदारी का विस्तार करने और ऐसी सामग्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो उज्जवल और अधिक उन्नत भविष्य में योगदान दे। विकास इकोटेक लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक कंपनी है जो प्लास्टिक और रबर उद्योगों के लिए स्पेशलिटी पॉलिमर और स्पेशलिटी एडिटिव्स और केमिकल्स के व्यवसाय में लगी हुई है, जो एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल, फुटवियर, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव,चिकित्सा उपकरण और घटक तथा अन्य उपभोक्ता सामान में अनुप्रयोगों के व्यापक क्षितिज को पूरा करती है। 

विकास इकोटेक इन-हाउस आर एंड डी  (सुविधाओं के साथ भारत में ऑर्गनोटिन (विनाइल अनुप्रयोगों के लिए हीट स्टेबलाइजर्स) का एकमात्र निर्माता है और दुनिया-भर में इस उत्पाद के सिंगल डिजिटल नंबर  निर्माताओं में से एक है, जिनके पास टिन मेटल द्वारा अंतिम उत्पाद के   निर्माण के लिए तकनीक और विशेषज्ञता है। 

विकास इकोटेक अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहा है और उत्पाद पोर्टफोलियो ने इसने अपने पारंपरिक (कच्चे माल के व्यवसाय) प्रोफाइल में कई उपभोक्ता (अंतिम) उत्पादों को जोड़ा है।  इसके नए व्यवसाय सेग्मेंट में स्टील पाइप फिटिंग्स, गैस अनुप्रयोगों के लिए एमडीपीई (MDPE) पाइप्स जैसे बुनियादी ढांचे के उत्पाद शामिल हैं। कंपनी की प्रतिभूतियाँ दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई (स्क्रिप कोड: 530961) और एनएसई (स्क्रिप कोड: VIKASECO) पर सूचीबद्ध हैं।