Business Featured

श्वेता शारदा बनीं लिवा मिस दिवा 2023

जिस पल का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था वह आ गया है. लिवा मिस दिवा 2023 के ग्रैंड फिनाले के परिणाम घोषित किए गए जहाँ श्वेता शारदा को लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2023 और सोनल कुकरेजा को लिवा मिस दिवा सुपरनैशनल 2023 का ताज पहनाया गया, वे इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीँ तृषा शेट्टी को लिवा मिस दिवा 2023 रनर-अप के खिताब से नवाज़ा गया।

लिवा, ब्रांड जो अपने 100% नेचुरल ओरिजिन फैब्रिक्स के लिए जाना जाता है, गर्व से लगातार चौथे वर्ष भी मिस दिवा प्रतियोगिता के टाइटल स्पोंसर के रूप में स्वयं को स्थापित रखा है। लिवा और मिस दिवा महिलाओं को अपने असली रूप को अपनाने, अपनी एस्पिरेशन को आगे बढ़ाने और नैचुरली जीने के लिए सशक्त बनाने का दृष्टिकोण रखते हैं। स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी के बीच अंतर को खत्मे करने और इसे स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे का पूरक बनाने का लिवा का दृष्टिकोण पूरी पृक्रति के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। लिवा और मिस दिवा मिलकर सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व का उदाहरण पेश करते हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का काम भी करते हैं।

कार्यक्रम के लिए पहली बार अपने मौजूदा प्रारूप को जोड़ते हुए लिवा मिस दिवा 2023 ने रिसॉर्टवियर राउंड के लिए लिवा के मोडल फैब्रिक के साथ केप मेड फ्लूइड को भी इंटीग्रेटेड किया है। पेजेंट ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है, जिसके डिजाइनिंग के छात्रों ने पेजेंट के रिसॉर्टवियर डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी की सलाह से “सेव द प्लैनेट” थीम पर केप डिजाइन करने के लिए हर फाइनलिस्ट के साथ जोड़ी बनाई। ग्रैंड फिनाले मंच पर टॉप 16 फाइनलिस्टों द्वारा शानदार परिणाम प्रदर्शित किए गए।

27 अगस्त को द ललित मुंबई में शानदार ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ, जूरी पैनल में जाने-माने डिजाइनर अभिषेक शर्मा और निकिता म्हैसलकर, अवार्ड विनिंग फोटोग्राफर जतिन कंपानी, 2021 मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, प्रतिभाशाली एक्टर प्रतीक गांधी, सुपरस्टार श्रीनिधि शेट्टी और एवरग्रीन एक्ट्रेस संगीता बिजलानी जैसे कई सितारे मौजूद थे।

कोरियोग्राफ डिजाइनर निकिता म्हैसालकर और द्वारा फैशन और प्रिया कटारिया पुरी द्वारा रिसॉर्ट वियर राउंड और व्यक्तिगत साक्षात्कारों के माध्यम से प्रतिष्ठित मुकुटों के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले शीर्ष 16 फाइनलिस्टों ने मंच पर धूम मचा दी।

क्राउड के लिए चली प्रतिस्पर्धा में डिजाइनर निकिता म्हैसालकर द्वारा कोरियोग्राफ्ड फैशन और प्रिया कटारिया पुरी द्वारा रिसॉर्ट वियर राउंड पर हुए पर्सनल इंटरव्यू ने टॉप 16 फाइनलिस्टों के लिए चुनौतीपूर्ण और अधिक रोमांचक बना दिया।