प्लास्टिक, सिंथेटिक और प्राकृतिक रबर के लिए पॉलिमर, रबर यौगिकों और एडिटिव्स के व्यापार और विनिर्माण में अग्रणी विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने घोषणा की है कि श्री विकास गर्ग, जो कंपनी के प्रमोटर हैं, जिन्होंने (400 मिलियन रुपये की राशि से अधिक नहीं) प्रीमियम पर अतिरिक्त इक्विटी/ कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट (परिवर्तनीय उपकरण)/वारंट, या उसके किसी अन्य कॉम्बिनेशन को कैश में सब्सक्राइब करने के अपने इरादे को लिखित रूप में दर्शाया है उन्हें कंपनी तरजीही आधार पर प्रतिभूतियां, परिवर्तनीय उपकरण जारी करने के लिए 31 अगस्त, 2023 को अपनी बोर्ड बैठक आयोजित करेगी।
हाल ही में विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने घोषणा की कि वह प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को व्यापक बनाने और भविष्य की और अनूठी प्रोडक्ट लाइन में विविधता लाने, न्यू एज बिज़नेसेज़, कंपनी की मौजूदा व्यवसायिक लाइनों की सराहना करते हुए पूरक करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाना, साथ ही इसने एमएसआर अपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड (सभी प्रकार के कपड़ा परिधान और कपड़े के सामान के निर्माण में लगी कंपनी) की 98% इक्विटी का अधिग्रहण किया, जो अपने मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों से कुल मिलाकर 125 मिलियन रुपये के नकद सौदे में ली गई, जिससे यह एक सहायक कंपनी बन गई।
इस अधिग्रहण के माध्यम से, विकास लाइफकेयर, जिसने हाल ही में कच्चे माल एक बी2बी (B2B) व्यवसाय से परे अपने व्यवसायिक हितों में विविधता लाई है, और एफएमसीजी (FMCG), एग्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर उत्पादों सहित कई उपभोक्ता उत्पादों के साथ बी2सी सेगमेंट में प्रवेश किया है;जिसमें जीवन के एक और आवश्यक पहलू कपड़ा, गारमेंट्स और परिधान इत्यादि शामिल हैं।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, जो प्लास्टिक, सिंथेटिक और प्राकृतिक रबर के लिए पॉलिमर, रबर यौगिकों और एडिटिव्स के व्यापार और निर्माण में लगी हुई है। कंपनी परंपरागत रूप से विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में लगी हुई है, जैसे पॉलिमर और रबर कमोडिटी (थोक खपत) कंपाउंड और मास्टर बैच (ईवीए, पीवीसी, पीपी, पीई आदि जैसे औद्योगिक और उपभोक्ता अपशिष्ट पदार्थों से अप-साइकिल यौगिकों का निर्माण),भारत सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण पहल और सैकड़ों-हजारों टन प्लास्टिक उत्पादों और पैकेजिंग सामग्री का उपभोग करने वाले समूहों के लिए अनिवार्य ईपीआर दायित्वों को पूरा करना इत्यादि में योगदान दे रही है।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड) पेट्रो एडिशन लिमिटेड की एक डेल-क्रेडेरे एजेंट भी है, जो एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो विभिन्न प्रकार के बेस पॉलिमर और कमोडिटी प्लास्टिक के कच्चे माल का उत्पादन करता है।
एक दीर्घकालिक व्यापार रणनीति के रूप में, कंपनी हाल ही में कच्चे माल (बी2बी व्यवसायों) से परे अपने व्यवसायिक हितों में विविधता लाई है और एफएमसीजी, एग्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर उत्पादों सहित कई उपभोक्ता उत्पादों के साथ बी2सी सेगमेंट में प्रवेश किया है; साथ ही कंपनी अधिग्रहण, संयुक्त उद्यम और टाई-अप के माध्यम से जटिल योजनाबद्ध और चयनित उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ आक्रामक व्यवसाय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वीएलएल का इरादा इन क्षेत्रों में कारोबार स्थापित करने/अधिग्रहण करने का है, जिससे देश और विदेश में अपनी पहुंच का विस्तार कर सके।
विकास लाइफकेयर लिमिटेड (वीएलएल) की सहायक कंपनी मेसर्स जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड डोमेस्टिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए सभी प्रमुख गैस वितरण कंपनियों को आपूर्ति किए जाने वाले स्मार्ट गैस मीटर के व्यवसाय में लगी हुई है। जेनेसिस स्मार्ट गैस और वॉटर मीटरिंग में अग्रणी है और भारत में घरेलू गैस मीटरिंग व्यवसाय में लगभग 20% हिस्सेदारी रखता है।













Add Comment