विश्व भर में अपनी निर्माण उपस्थिति रखने वाली प्रमुख ‘रीसाइकलिंग कंपनी’ ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड ने सेनेगल, पश्चिम अफ्रीका स्थित उसकी सहायक सब्सिडियरी ने 4000 मेट्रिक टन वार्षिक की क्षमता रखने वाले एक नए रीसाइकलिंग प्लांट से अल्यूमिनियम का कमर्शियल उत्पादन शुरू कर दिया है | कंपनी नई क्षमता से 20% की कुल मार्जिन के साथ लगभग ₹60 करोड़ की अतिरिक्त वार्षिक आय की उम्मीद कर रही है |
ग्रुप ने इस नए रीसाइकलिंग प्लांट की प्रोक्योरिंग और कमिश्निंग के लिए लगभग 3.50 करोड़ रुपए का निवेश किया है | यह निवेश कंपनी के आंतरिक साधनों से किया गया है |
कंपनी इस प्लांट से प्रोडक्शन के लिए घरेलू अल्यूमिनियम स्क्रैप प्राप्त करेगी और वह चीन, जापान और वियतनाम में स्थित अल्यूमिनियम डाई कास्टिंग कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग उद्योगों की जरूरतें पूरी करेगी | ग्रेविटा ग्रुप विश्वभर की विख्यात रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक है और इस प्लांट के क्षमता विस्तार से अल्यूमिनियम बिजनेस के बढ़ते योगदान द्वारा अपने बिक्री मिक्स में बदलाव करने में मदद मिलेगी |













Add Comment