Business Featured

क्यूनेट ज्वैलरी की आकर्षक पेशकश

वन स्टॉप ज्वैलरी समाधान क्यूनेट ने इस दीपावली पर अपने प्रियजन या जीवनसाथी को त्यौहार पर विशेष उपहार देने के लिये आकर्षक पेशकश की घोषणा की है। त्यौहार की ख़ुशी बढ़ाने के लिये क्यूनेट ने किन्नर डेजी, किन्नरी मीरा, कायरोस लीबा, कायरोस एल्योर इत्यादि कुछ सुंदर पेंडंट और ईयरिंग सेट की पेशकश की है, जो त्यौहारों की ख़ुशी बढ़ाने के साथ ही आपको एक नया आकर्षण प्रदान करेंगे।

क्यूनेट ने किन्नरी डेज़ी14 कैरट यलो गोल्ड एवं जीएच/एसआई1 ग्रेड के डायमंड सेट के साथ किन्नरी डेज़ी पेंडंट और ईयरिंग्स मासूम, शुद्ध और तरोताजा छवि प्रदान की हैं। आधुनिक युवतियों के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत डेज़ी में दिल के आकार में अनूठा सिंगल फ्लॉवर डिज़ाईन नक्काशा गया है। किन्नरी डेज़ी शुद्ध प्रेम का प्रतिबिंब है, जो हर महिला की चाहत होती है!

किन्नरी मीरा-किन्नरी मीरा के साथ अतुलनीय चमक की खोज कीजिए। यह आकर्षक ज्वेलरी गतिशील रहने वाली महिलाओं के लिए है, और ऑफिस वियर या पार्टी, दोनों के लिए उपयुक्त है। ये 14 कैरट रोज़ गोल्ड फ्लॉवर ईयरिंग्स और पेंडंट सेट आपकी शान बढ़ा देंगे।

कायरोस लीबा-कायरोस लीबा कपल वॉच सर्वोत्तम युगलों के लिए बनाई गई लग्ज़री कपल वॉच है। लीबा में सुंदर दो-लेयर का डायल है, जिसमें ब्लू और ग्रे रंग का बेहतरीन संगम है। गोल्ड प्लेटेड समय के चिन्ह डायल की खूबसूरती बढ़ाते हैं। डायल के ऊपर अत्यधिक टिकाऊ सफायर क्रिस्टल ग्लास लगा है, जो 50 मीटर गहराई तक वॉटर रज़िस्टैंस प्रदान करता है।

वॉच के क्राउन और बेज़ेल आईपी गोल्ड प्लेटिंग के साथ डायल की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। बेज़ेल को मजबूती और क्लास 316 एल सर्जिकल ग्रेड स्टील से मिलते हैं। नीले रंग में उच्च क्वालिटी के लैदर स्ट्रैप में यह लग्ज़री कपल वॉच बहुत आकर्षक लगती है, तथा सुविधा के लिए इस स्ट्रैप में क्विक रिलीज़ स्प्रिंग बार दी गई है। यह बेहतरीन 2 लेयर का डायल डिज़ाईन गोल्ड प्लेटेड समय के चिन्हों के साथ सबसे खास दिखाई देता है।लीबा जापानी मीयोता मूवमेंट के साथ चलती है और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए बेहतरीन तत्वों से बनी है!

कायरोस एल्योर-कायरोस एल्योर कपल वॉच जापानी मियोता मूवमेंट द्वारा पॉवर्ड है। यह लग्ज़री टाईमपीस ड्युअल टोन स्टेनलेस स्टील और आईपी गोल्ड प्लेटिंग द्वारा बनाया गया है। इसमें गोल्ड प्लेटेड समय के संकेतकों के साथ डार्क ग्रे कलर का डायल ह और 05-60 प्रिंटेड रिंग है। डायल के ऊपर स्क्रैच रज़िस्टैंट सफायर क्रिस्टल ग्लास लगा है और यह 50 मीटर तक वॉटर रज़िस्टैंट है। गोल्ड प्लेटेड समय के संकेतकों के साथ अद्वितीय 2-लेयर का डायल डिज़ाईन बहुत आकर्षक है। 

एल्योर में आसानी से स्ट्रैप बदलने के लिए क्विक रिलीज़ स्प्रिंग बार्स के साथ ब्लैक लैदर स्ट्रैप है। कायरोस एल्योर अद्वितीय स्टाईल के साथ ग्लैमरस युगल के लिए बनाई गई है!