बीएसई और एनएसई सूचीबद्ध, रियल्टी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्य कर रही मुम्बई स्थित एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड ने सितंबर 2022 को समाप्त 6 महीनों के लिए उत्कृष्ट परिणामों की घोषणा की है, जिसमें सितंबर 2022 को समाप्त 6 महीनों के लिए स्टैंडअलोन राजस्व बढ़कर 785.90 लाख रुपये (H1FY23) हो गया है। जो सितंबर 2021 को समाप्त हुए 6 महीनों के लिए 42.44 लाख (H1FY22) रुपये था ।
सितंबर 2022 को समाप्त 6 महीने के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सितंबर 2021 को समाप्त हुए 6 महीनों में 141.49 लाख रुपये के नुकसान के मुकाबले इस छहमाहि में 170.37 लाख रुपये हो गया।
सितंबर 2022 को समाप्त 6 महीनों के लिए समेकित राजस्व बढ़कर 537.71 लाख रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2021 को समाप्त 6 महीने की इसी अवधि में 46.15 लाख रुपये था।
इससे पहले, कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी (प्रत्येक दो मौजूदा इक्विटी शेयरों के लिए एक नया इक्विटी शेयर) और स्टॉक 10 रुपये से रु 1 फेस वैल्यू में स्प्लिट भी किया गया था।













Add Comment