निकोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर भारत के बाजार के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए आज जयपुर में एनुअल नॉर्थ रीजनल पार्टनर्स मीट 2022 का आयोजन किया। जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीअर क्षेत्र के 100 से ज्यादा पार्टनर्स ने राजस्थान के जयपुर जिले में शिव विलास रिजॉर्ट, कुकस में आयोजित इस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। वार्षिक सम्मेलन के साथ निकोन इंडिया ने आगामी दीवाली के पर्व को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारत के लिए अपने कैंपेन ‘ये दीवाली निकोन वाली’ को भी लॉन्च किया।
इस अवसर पर निकोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सज्जन कुमार ने कहा, ‘ग्राहकों को फोकस में रखना हमारी हर पहल की खूबी होती है। इस सम्मेलन का लक्ष्य अपने साथ विकास की राह पर बढ़ने के ज्यादा अवसर देते हुए अपने चैनल पार्टनर्स को सशक्त करना और पूरे देश में अपने कस्टमर बेस को मजबूती देना है। हमारे कुल कारोबार में उत्तर भारत के बाजार की हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत है और हम इस क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूती देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे उत्पादों में संभावनाओं को पंख देने और ग्राहकों को उनके क्रिएटिव टैलेंट के साथ सशक्त बनाने की क्षमता है।’
नए कैंपेन ‘ये दीवाली निकोन वाली’ के साथ निकोन इंडिया आगामी दीवाली के उत्सव के अनुरूप फोटोग्राफिक कल्चर को बढ़ावा देने और फोटोग्राफी के कीन लोगों के बीच उत्साह का संचार करने के लिए अपने उत्पादों पर शानदर कैशबैक ऑफर्स दे रही है। निकोन के विशेष त्योहारी ऑफर के तहत कुछ मिररलेस प्रोडक्ट और एमएल लेंस पर डिस्काउंट एवं कैशबैक का लाभ मिलेगा। ग्राहक बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के माध्यम से पेमेंट करते हुए ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। निकोन इंडिया लंबी अवधि के प्लान और 1 रुपये की डाउन पेमेंट के साथ कई मॉडल्स पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है।
यह उद्योग फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा की तरफ कदम बढ़ा रहा है और जेड सीरीज के मिररलेस कैमरा की विविध रेंज के साथ निकोन इंडिया का विकास भी इसी के अनुरूप है। इन मॉडल्स में जेड 30, जेड 50, जेड एफसी, जेड 5, जेड 6, जेड 6II, जेड 7, जेड 7II और जेड 9 शामिल हैं। किसी भी फुल फ्रेम कैमरा की तुलना में सबसे बड़े लेंस माउंट के साथ निकोन की जेड सीरीज को बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार प्रो-लेवल रिजल्ट के लिए बनाया गया है। कंपनी ने निकोन जेड 30 के रूप में नवीनतम इनोवेशन की लॉन्चिंग के साथ क्रिएटिविटी को नई ऊंचाई दी है। यह कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए गेम-चेंजिंग कैमरा बनकर सामने आया है। निकोन जेड 30 में फ्रंट फेसिंग स्क्रीन, क्रिस्प 4के वीडियो, क्रिस्टल क्लियर ऑडियो और शानदार ऑटोफोकस के साथ वो सभी फीचर्स हैं, जिनकी एक कंटेंट क्रिएटर को जरूरत होती है। इसे सिंपल ऑपरेशन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और सुविधा के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए डिजाइन किया गया है।
उत्तर भारत में निकोन इंडिया के करीब 320 पार्टनर्स एवं एसोसिएट्स, 40 से ज्यादा एक्सपीरियंस जोन, 215 रिटेल स्टोर, 55 बड़े रिटेल फार्मेट और 11 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं।













Add Comment