Business Featured

मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस ने 1420 करोड़ रु का बोनस घोषित किया

मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने पात्र पॉलिसीधारकों के लिए, वित्‍त वर्ष 21-22 में 1,420 करोड़ रु का अब तक का अधिकतम प्रतिभागिता बोनस घोषित किया है। इसके साथ ही, मैक्‍स लाइफ ने अपनी स्‍थापना के बाद से, प्रतिभागी ग्राहकों के लिए 10,000 करोड़ रु के घोषित बोनस की उपलब्धि को भी पीछे छोड़ दिया है। यह कंपनी का लगातार 20वां वार्षिक बोनस है, जो कि पिछले वित्‍त वर्ष की तुलना में 9.05% अधिक है। कंपनी के वार्षिक बोनस में 5 साल की वार्षिक चक्रवृद्धि विकास दर (सीएजीआर) 11% से अधिक दर्ज की गई है।

इस घोषित वार्षिक बोनस की राशि को 21 लाख पात्र प्रतिभागी पॉलिसीधारकों के लाभ के रूप में जोड़ा जाएगा और यह उनके दीर्घकालिक वित्‍तीय लक्ष्‍यों को हासिल करने में मददगार होगा। मैक्‍स लाइफ ने पिछले दो दशकों के दौरान अपने पात्र पॉलिसीधारकों के लिए लगातार बोनस की घोषणा की है जो कि ग्राहकों के प्रति कंपनी की वचनबद्धता और बेहतर जोखिम-समायोजित लाभ पर केंद्रित करने की इसकी नीति को दर्शाता है।

प्रशांत त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, मैक्‍स लाइफ ने कहा, ”महामारी से जुड़ी चुनौतियों और बाजार पर इनके प्रभावों के बावजूद, मैक्‍स लाइफ ने मजबूत व्‍यावसायिक परिणाम दिए हैं और अब तक का सर्वाधिक पॉलिसीधारक बोनस भी घोषित किया है जो कि सस्‍टेनेबल तथा ऑर्गेनिक ग्रोथ के प्रति इसके केंद्रित दृष्टिकोण का सूचक है। यह हमारी अत्‍यधिक प्रतिस्‍पर्धी फंड मैनेजमेंट क्षमताओं का ही नतीजा है कि हमने अपनी स्‍थापना के बाद से 10,000 करोड़ रु के घोषित बोनस की अपनी उपलब्धि को भी पछाड़ दिया है।”

पिछले एक वर्ष के दौरान, मैक्‍स लाइफ इनोवेशन के साथ-साथ इंडस्‍ट्री में नई पहल करने के मामले में अग्रणी रही है। कंपनी ने प्रतिभागिता प्रस्‍तावों को भी मजबूत किया है जो विव 21 में प्रॉपरायटरी चैनल प्रोडक्‍ट मिक्‍स का 34% रहा। मैक्‍स लाइफ के प्रतिभागिता फंड में, एसैट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) की राशि लगभग 54,650 करोड़ रु हो गई है पिछले एक दशक में यह 12 गुना बढ़ चुकी है। 5 वर्ष में ~21% सीएजीआर के साथ, मैक्‍स लाइफ का प्रतिभागिता फंड निजी जीवनबीमा कंपनियों में शीर्ष पांच (साइज़ के मुताबिक) में है। प्रतिभागिता फंड के डैट एसैट्स ने पिछले पांच वर्षों में लगातार और स्थिर लाभ दिए हैं। पिछले वर्ष, मैक्‍स लाइफ का वार्षिक प्रीमियम समकक्ष (एपीई) 12% बढ़कर विव 22 में 5,514 करोड़ रु हो गया।