Automobile • Featured

निसान मोटर इंडिया मना रही है विश्व गुणवत्ता माह 2026 का जश्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) पूरे नवंबर, 2026 में विश्व गुणवत्ता माह (वर्ल्ड क्वालिटी मंथ) का उत्सव मना रही है। इस उत्सव के साथ निसान ने अपने सभी 315 सेल्स एवं सर्विस टचपॉइंट्स पर सर्विस की अद्वितीय गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। ‘अद्वितीय गुणवत्ता, हर ग्राहक, हर गाड़ी, हर बार’ की थीम पर आधारित पूरे महीने चलने वाली इस पहल से ग्राहकों को प्राथमिकता देने की निसान की फिलॉसफी सामने आई है। साथ ही इससे सर्विस के मामले में लगातार उत्कृष्टता और भरोसेमंद आफ्टरसेल्स सपोर्ट के माध्यम से विश्वास कायम करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता भी दिखती है।

निसान पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता माह का आयोजन करती रही है। इस आयोजन के दौरान निसान की डीलरशिप और सर्विस टीमों को ग्राहक-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से साथ लाया जाता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य अपने संपूर्ण परिचालन में मजबूत गुणवत्ता की सोच विकसित करना है। ‘पहली ही बार में सब ठीक’ (फिक्स इट राइट द फर्स्ट टाइम) पर जोर देते हुए इस पहल के तहत रिपेयर क्वालिटी में सुधार करने, सर्विस की एफिशिएंसी बढ़ाने और प्रत्येक कस्टमर टचपॉइंट पर ग्राहकों को सुगम अनुभव देने पर फोकस किया जाता है।

हर हफ्ते अलग-अलग थीम के साथ यह जश्न मनाया जा रहा है। इनमें अद्वितीय पर्यावरण (Unmistakable Environment), अद्वितीय लोग (Unmistakable People), ग्राहकों को अद्वितीय अनुभव (Unmistakable Customer Experience ) और रिपेयर की अद्वितीय गुणवत्ता (Unmistakable Repair Quality ) की थीम शामिल हैं। इनके माध्यम से वर्कशॉप के मानकों को मजबूत करने, तकनीकी क्षमताएं बढ़ाने, ग्राहकों के साथ संवाद बढ़ाने और पूरी सर्विस के दौरान गाड़ी के क्वालिटी चेक को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए समर्पित कार्यक्रम, ग्राहकों की जानकारी बढ़ाने के लिए वर्कशॉप, वाहन का हेल्थ चेक-अप और ग्राहकों से फीडबैक पाने जैसी पहल से निसान की सर्विस टीमों और ग्राहकों के बीच संवाद और भी बेहतर होता है।

विश्व गुणवत्ता माह 2026 के दौरान निसान मोटर इंडिया ग्राहकों को अद्वितीय ऑनरशिप अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दे रही है। इस पहल से निसान के इस भरोसे की झलक मिलती है कि गुणवत्ता सिर्फ गाड़ी से जुड़ा विषय नहीं है। ग्राहकों से हर संवाद और उनके हर अनुभव में भी गुणवत्ता की झलक दिखाई देनी चाहिए।

Topics