Education • Featured

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

गुजरात सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का दर्जा पाने वाले गुजरात के सबसे युवा विश्वविद्यालय, मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी साइंस, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, लॉ, आर्ट, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी,बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन,मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर और रिसर्च पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

स्नातक स्तर पर इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, आईटी, आईसीटी, कंप्यूटर, केमिकल और ऑटोमोबाइल में बी.टेक, बी.एससी, बीबीए, बी.कॉम, बी.कॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम, बीसीए, बी.एससी, आईटी, बी.फार्म, बी. फिजियोथेरेपी, और बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर के लिए प्रवेश जारी है।

स्नातकोत्तर स्तर पर, विद्यार्थी मैकेनिकल, सिविल, एनवायरमेंट इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, सीएडी/सीएएम, थर्मल, आईसीटी, कंप्यूटर,जियो टेक, स्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल – इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ड्राइव जैसे विषयों में एम.टेक, माइक्रोबायोलॉजी,बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री,फिजिक्स, मैथ्स और एनवायरमेंट साइंस में एमएससी; साइबर सिक्योरिटी और साइबर लॉ में एमएससी ; एमबीए और एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) की डिग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी(आईसीटी) इंजीनियरिंग जैसे नए प्रोग्राम के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, यह एक तेज़ी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है जिसमें 2019 में 53.2 मिलियन रोजगार मिलने के बाद अब 2023 में 62 मिलियन के रोजगार के अवसर मिलने अनुमान हैं।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के डॉ संदीप संचेती ने कहा, “हमें भविष्य के लिए तैयार स्मार्ट लोगों की वर्कफोर्स बनाने पर गर्व है, जो न केवल अपने क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने में सक्षम है, बल्कि वे लीडर बनने और अपने चुने हुए क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने में भी समर्थ हैं। पढ़ाने और सीखने के खास तरीके; इनोवेशन की संस्कृति, परिसर की विविधता, वाइब्रेंट कैम्पस लाइफ और मजबूत इंडस्ट्री-एकेडेमिक कनेक्शन मारवाड़ी यूनिवर्सिटी की पहचान हैं। ”

हाल ही में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की संख्या 10,000 से अधिक हुई है, जो संस्था के लिए मील के पत्थर के समान है। इसमें जिसमें 51 देशों के 1500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र शामिल हैं। यूनिवर्सिटी में 480 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती है, 2021 में ऑन-कैंपस प्लेसमेंट में अमेज़ॅन द्वारा विद्यार्थियों को 34 लाख रुपये का एनुअल सीटीसी का सबसे बड़ा पैकेज दिया गया था। इसके अलावा अदानी, रिलायंस, बायजू, एचएफएफसी, फ्लिपकार्ट, आईसीआईसीआई, सीके और ओला भी यहाँ कैंपस प्लेसमेंट के लिए आते हैं।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के पास संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और पोलैंड में विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए 25 से ज्यादा एफीलिएशन और एमओयू भी हैं। जिन विद्यार्थियों का रुझान एंट्रेप्रेन्योरशीप की ओर है, उनके लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने 58 से अधिक स्टार्टअप शुरू किए हैं, जिन्हें अपने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन रिसर्च (एमयूआईआईआर) सेंटर की मदद से 50 लाख रुपये का फंड इकठ्ठा कर दिया गया है। 

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी (एमयु) के रजिस्ट्रार नरेश जडेजा ने कहा, “हम एआई, डेटा साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, इकोनॉमिक्स, फार्मास्युटिक्स, इकोनॉमिक्स और आर्ट्स के क्षेत्रों में पाठ्यक्रम प्रदान करके दुनिया की शैक्षिक मांगों को पूरा करने का प्रयत्न कर रहे हैं। एमयु का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है इसलिए हमने विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों को इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। मारवाड़ी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए सामूहिक गुणात्मक प्रयासों ने हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics