फाइन एसर्स भारत का अग्रणी ब्रांडेड लग्ज़री रिज़ॉर्ट डेवलपर और सेल-एंड-लीज़बैक इन्वेस्टमेंट मॉडल का लीडर है। कम्पनी ने अपने फ्लैगशिप विंडहैम ग्रैंड (WYNDHAM GRAND) जयपुर आमेर – स्पा, रिज़ॉर्ट और ब्रांडेड रेजिडेंस के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेने की जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट को रेरा की मंज़ूरी मिल गई है और यह भारत का पहला रेरा-अप्रूव्ड रिज़ॉर्ट प्रोजेक्ट बन गया है।
यह यह फाइव-स्टार रिज़ॉर्ट जयपुर के आमेर-कुकस/गुणावाटा क्षेत्र में है। इसे विंडहैम होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स के साथ मिल कर डेवलप किया जा रहा है। रिज़ॉर्ट के डिजाइन में लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, ब्रांडेड रेजिडेंस, डेस्टिनेशन वेडिंग, लीजर एक्सपीरियंसेज़, वेलनेस और प्रोफेशनली मैनेज्ड ओनरशिप सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
प्रोजेक्ट लगभग 10.5 एकड़ का है और इसमें 278 कमरे/कीज़ होंगे। इनमें स्टूडियो, एक-बेडरूम, दो-बेडरूम के घर और प्रेसिडेंशियल सुइट भी होंगे। प्रोजेक्ट में एक स्पा और वेलनेस सेंटर, रेस्टोरेंट, लीजर फैसिलिटीज़, बैंक्वेट और इवेंट स्पेस भी होंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन में लग्ज़री ट्रैवलर्स, डेस्टिनेशन वेडिंग, एमआईसी और सोशल सेलिब्रेशन सब का ध्यान रखा जाएगा।
फाइन एसर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश यादव ने बताया, “विंडहैम ग्रैंड जयपुर आमेर के लिए रेरा की मंज़ूरी प्राप्त कर फाइन एसर्स ने इतिहास रच दिया है। यह भारत में हॉस्पिटैलिटी आधारित रियल एस्टेट डेवलप किए जाने की मिसाल है। हमारा यह मानना है कि आज इन्वेस्टर्स रियल एस्टेट से आगे की सोच रखते हैं। ओनरशिप, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और शानदार लाइफस्टाइल वाले प्रोजेक्ट पसंद करते हैं। विंडहैम ग्रैंड जयपुर आमेर में ये सारी चीजें एक साथ उपलब्ध हैं। जयपुर का भारत के सबसे पुराने टूरिज्म और डेस्टिनेशन-वेडिंग मार्केट में बड़ा नाम है। इसलिए हम ऐसे एसेट्स बनाने पर जोर देते हैं जो हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम और ऑनर दोनों के लिए सदैव लाभदायक हों।”













Add Comment