एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life”/ “Company”) ने एसके फाइनेंस लिमिटेड (“SK Finance”) से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत देश के उभरते बाजारों में ग्राहकों को ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस समाधान प्रदान किए जाएंगे। इससे एक विविधिकृत (डायवर्सिफाइड) फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम के माध्यम से लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
व्हीकल फाइनेंसिंग के मामले में एसके फाइनेंस की गहरी विशेषज्ञता और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप ग्राहकों के साथ इसके मजबूत संबंधों का लाभ लेते हुए यह साझेदारी ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस तक आसानी से पहुंचने का अवसर देगी। इससे उन ग्राहकों को लाभ होगा, पारंपरिक तौर पर औपचारिक इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स तक जिनकी पहुंच सीमित है।
इस साझेदारी में ग्राहकों तक एसके फाइनेंस की पहुंच और वित्तीय विशेषज्ञता को एक्सिस मैक्स लाइफ की लाइफ इंश्योरेंस क्षमताओं के साथ मिलाया गया है। इससे ग्राहकों को प्रोटेक्शन की एक अतिरिक्त लेयर के साथ अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस साझेदारी का लक्ष्य ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए फाइनेंशियल रेजिलिएंस को मजबूत करना और साथ ही भारत के उभरते बाजारों में प्रोटेक्शन सॉल्युशंस के मामले में समावेश (इन्क्लूजन) बढ़ाना है।
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर – पार्टनरशिप चैनल्स, अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘भारत में बीमा के विकास का अगला चरण पारंपरिक ग्राहक सेगमेंट से परे प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स पहुंचाने की हमारी क्षमता से निर्धारित होगा। साथ ही देश के उभरते वित्तीय इकोसिस्टम में हमारी भूमिका इस विकास को आकार देगी। एसके फाइनेंस के साथ हमारी साझेदारी एक-दूसरे की पूरक दो क्षमताओं को साथ लाएगी। साथ ही ग्राहकों को लेकर गहरी समझ और प्रोटेक्शन क्षमताओं को भी साथ लाया जाएगा। इस तरह की साझेदारी का लाभ लेते हुए हम जीवन बीमा को ग्राहकों के लिए ज्यादा सुगम, प्रासंगिक और उनके वित्तीय सफर के अनुरूप बना सकते हैं। इससे देशभर के ग्राहकों को लाभ होगा, विशेष रूप से ऐसे ग्राहक जो औपचारिक प्रोटेक्शन मैकेनिज्म से दूर रह गए हैं।’
एसके फाइनेंस लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक यश सेतिया ने कहा, ‘फाइनेंशियल रेजिलिएंस का अर्थ सिर्फ क्रेडिट तक पहुंच का बढ़ना ही नहीं है। बल्कि इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ग्राहकों एवं उनके परिवारों को जीवन की आकस्मिक दुर्घटनाओं में भी पूरी सुरक्षा मिले। एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक सार्थक कदम है। इससे हम देश के उभरते बाजारों में अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप क्रेडिट लाइफ प्रोटेक्शन देने में सक्षम बनेंगे। ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति और वित्तीय सेवाओं को ज्यादा सरल, सुगम और समावेशी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी में लगातार निवेश के दम पर हम प्रोटेक्शन को ग्राहकों के सफर का हिस्सा बनाने की बेहतर स्थिति में हैं। एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य क्रेडिट लाइफ समाधानों को अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों के लिए ज्यादा सुगम और सार्थक बनाना है।’
यह साझेदारी 2047 तक सभी के लिए बीमा के व्यापक राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने और ग्राहकों के विविध वर्गों तक लाइफ इंश्योरेंस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













Add Comment