Business Featured

बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड को पर्यावरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार मिला

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए 14वां एक्सीड ग्रीन फ्यूचर एनवायरनमेंट एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अवार्ड – 2023” अपने नाम किया I यह पुरस्कार सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा कंपनी को पर्यावरण प्रबंधन एवं सामाजिक उतरदायित्व में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किया गया I 25 अगस्त को होटल ताज महल, लखनऊ, उत्तरप्रदेश मे आयोजित एक्सीड अवार्ड एवं कांफ्रेंस – 2023 के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सतीश महाना, ऑनरेबल स्पीकर, उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली द्वारा कंपनी को प्रदान किया गया तथा कंपनी के डिप्टी मैनेजर श्री लोकेन्द्र दवे (सतत विकास) एवं एग्जीक्यूटिव श्रीमती पुष्पांजलि यादव (सी.एस.आर) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया I यह अवार्ड कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पटिका मे विस्तार, जल सरक्षण, ऊर्जा सरक्षण, जलवायु परिवर्तन नियंत्रण तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा गतिविधिया, स्वास्थ्य सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया I   

बहू निर्णायक सदस्यों की समिति द्वारा पर्यावरणीय क्षेत्रो एवं सामाजिक उत्तरदायित्वो मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिरला सीमेंट को अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया I

श्रीमान देवेश कुमार मिश्रा – ईकाई प्रमुख ने इस मोके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा पर्यावरण एवं समग्र सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को दर्शाता है I साथ ही सस्टेनेबिलिटी एवं सामाजिक उतरदायित्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है I  

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics