इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर की अग्रणी कंपनी गोधा कैबकॉन एंड इंसुलेशन लिमिटेड (NSE: GODHA) को ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड से 566 मिलियन रुपये का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया।
कंपनी ने कहा, “हम गोधा कैबकॉन एंड इंसुलेशन लिमिटेड में एक शानदार विकास को साझा करते हुए रोमांचित हैं। आज, हम उद्योग के एक प्रोमिनेंट प्लेयर ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज मिलियन प्राइवेट लिमिटेड से मिले इस बड़े ऑर्डर को सफलतापूर्वक अधिग्रहण करने की घोषणा करते हैं। इस ऑर्डर का मूल्य लगभग 566 मिलियन रुपये है और यह हमारे मूल्यवान ग्राहकों को हाई क्वालिटी प्रोडक्ट और सर्विस प्रदान करने के हमारे मिशन का एक ठोस कदम है।
ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज से प्राप्त ऑर्डर में 120,000 मीटर लम्बाई की 1.4 कोर एचटी पावर केबल्स और 120,000 मीटर की एल्यूमीनियम एसीएसआर वीज़ल कंडक्टर शामिल है। मूल्य निर्धारण में सहमति के बाद इन सामग्रियों की कंबाइंड वैल्यू लगभग 566 मिलियन रुपये है। गोधा कैबकॉन को मिला यह ऑर्डर ग्राहकों की डाइवर्सड और एवोल्विंग नीड्स को पूरा करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और कम्पनी इसकी सफल पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। कंपनी ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज प्रोजेक्ट को समय पर डिलीवरी देने का महत्व भी समझती है इसलिए सहमत समय-सीमा के भीतर सामग्री वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अतः अनुमानित डिलीवरी अवधि ऑर्डर प्लेसमेंट की तारीख से 25 दिनों के भीतर है।
अपनी स्टैंडर्ड प्रोक्योरमेंट प्रोसेस के हिसाब से कंपनी एडवांस पेमेंट के लिए ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज की प्रतिबद्धता की सराहना करती है, जो इस ऑर्डर को सुचारू रूप से पूरा करने में सहायता प्रदान करेगी। कम्पनी को मिला एडवांस पेमेंट ऑर्डर के लिए आवंटित किया जाएगा और कैंसिलेशन की स्थिति में यह वापस नहीं किया जाएगा।ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के साथ यह साझेदारी टॉप क्वालिटी प्रोडक्ट और सर्विस देने के लिए कंपनी के समर्पण को दर्शाता है। यह बाजार में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने और अपने वैल्यूड क्लाइंट्स के साथ लम्बी साझेदारी बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
चूंकि कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में अपनी सेवाएँ दे रही है, इसलिए यह अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए नए अवसरों को खोजने और अपने उत्पाद की पेशकश का विस्तार करने के लिए तैयार रहती है।
कंपनी ने आगे कहा “हम गोधा कैबकॉन एंड इंसुलेशन लिमिटेड को अपने प्रोजेक्ट के लिए एक विश्वसनीय पार्टनर के रूप में चुनने के लिए ओवरसीज मेटल एंड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम एक सफल सहयोग और उच्चतम गुणवत्ता की सामग्री वितरित करने, उनकी जरूरतों को पूरा करने और उससे भी आगे बढ़ने की आशा करते हैं।”
गोधा कैबकॉन एंड इंसुलेशन लिमिटेड की स्थापना 1987 में हुई, यह केबल और कंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक नोटेबल प्लेयर के रूप में उभरी है, पिछले तीन वर्षों में, कंपनी ने महत्वपूर्ण विस्तार किया है, जिससे इसकी उत्पादन क्षमता दोगुनी हो गई है। विशेष रूप से, फर्म ने कटिंग एज टेक्नोलॉजी को शामिल करते हुए एक्सएलपी कोटेड तार की मैन्युफैक्चरिंग में कदम रखा। वर्तमान में, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एसीएसआर कंडक्टर वायर, स्टे वायर, डीपीसी वायर और एक्सएलपी कोटेड वायर/कंडक्टर शामिल हैं। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ, फर्म की मशीनरी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
कंपनी की सिक्योरिटीज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE: GODHA) पर लिस्टेड हैं।













Add Comment