भारत में अग्रणी एकीकृत और लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता लांसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड केबोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस इश्यू देने की सिफारिश एवं उसे मंजूरी भी प्रदान की है अर्थात तय की गई रिकॉर्ड तिथि पर प्रत्येक शेयर के लिए 2 बोनस शेयर दिए जायेंगे, इसके लिए अभी वार्षिक साधारण सभा में सदस्यों और उपयुक्त प्राधिकृतियों की मंजूरी के लिए प्रतीक्षा में है।
कंपनी ने 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए अपनी आय की जानकारी दी। समेकित (कंसोलिडेटेड) आधार पर, कंपनी ने ऑपरेशन से 164.25 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 16.91 करोड़ रुपये रहा वहीं शुद्ध लाभ 14.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो तिमाही दर तिमाही 23% की वृद्धि है।
इससे पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि लांसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी लैंसिया शिपिंग एलएलसी (दुबई) ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संस्थाओं के साथ पोत संचालन (वेसल ऑपरेशन) के लिए एक जॉइंट वेंचर (जेवी) किया है। लैंसिया शिपिंग एलएलसी दुबई में एक व्यवसाय स्थापित करेगी जो माल अग्रेषण (फ्रेट फोर्वोर्डिंग) और लाइनर संचालन (लाइनर ऑपरेशन) में है।
लांसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड की स्थापना 2011 में श्री अब्दुल खालिक चटाईवाला द्वारा की गई थी, जिसका मुख्यालय सीबीडी बेलापुर में है। लांसर ‘टोटल लॉजिस्टिक्स सोल्यूशन विदाउट लिमिट्स’ प्रदान करता है। यह एक असेट लाइट बिजनेस चलाता है जिसमें 14 हजार से ज्यादा खुद के व किराए पर लिए गए कंटेनर शामिल है। भारत में 14 शाखाओं और दुबई में एक सहायक कंपनी के माध्यम से यह 74 से अधिक बंदरगाहों के साथ-साथ अंतर्देशीय गंतव्यों के लिए सेवाएं प्रदान करता है। 30 से अधिक देशों को कवर करते हुए, इसके संचालन में भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, सुदूर पूर्व, एमईएनए और सीआईएस देशों मंे सहयोगियों के नेटवर्क का एक फैला हुआ जाल है। लांसर भारत के साथ-साथ वैश्विक आधार पर एनवीओसीसी, खाली कंटेनर यार्ड, कंटेनर ट्रेडिंग, फ्रेट फॉरवर्डिंग (समुद्र, वायु और सड़क) आदि जैसी सेवाएं प्रदान करता है। इसके पास जेएनपीटी के पास पनवेल में 20,000 वर्ग मीटर में फैला एक कंटेनर यार्ड है। लांसर का नेतृत्व शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मजबूत अनुभव वाले अनुभवी पेशेवरों की एक टीम द्वारा किया जाता है।
कंपनी विभिन्न सहायक कंपनियों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर काम करती है। इसकी सहायक कंपनियों में सीआईएस ग्लोबल लॉजिस्टिक्स, लैंसिया शिपिंग एल एल सी, केएमएस मैरीटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबपॉइंट मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और एलसीएम प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
सीआईएस ग्लोबल लॉजिस्टिक्स, जिसे पहले सीआईएस कनेक्ट ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के नाम से जाना जाता था, सीआईएस क्षेत्र में व्यापक शिपिंग सर्विसेज देने वाला एक विश्वसनीय प्रदाता है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर असामन्य परिस्थितियों की चुनौतियों के बावजूद, सीआईएस ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंटेनराइरेज्ड , ब्रेकबल्क, रेल वैगन और बार्ज सेवाओं सहित परिवहन के विभिन्न तरीकों के माध्यम से माल पहुंचाने में सर्वश्रेष्ट है। एलसीएम प्रोजेक्ट हवाई और समुद्री दोनों के लिए प्रोजेक्ट कार्गो, ब्रेक बल्क और फ्रेट फ़ॉरवर्डिंग सेवाओं में माहिर है। अनुभवी पेशेवरों की एक टीम के साथ, कंपनी परियोजना और ब्रेक-बल्क संचालन के लिए साइट पर उपस्थित रहती है, जिससे हाई वैल्यू वाले कार्गो की सुरक्षित हैंडलिंग सुनिश्चित होती है।
ग्लोबपॉइंट मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स LATAM (लैटिन अमेरिका), अफ्रीका हिंटरलैंड और यूएसए को व्यापक शिपिंग और लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करता है। इसकी सेवाओं में कार्गो पैकिंग, मूवमेंट, स्टफिंग, कस्टम क्लीयरेंस, ट्रांस्पोरेशन, लोडिंग और अनलोडिंग शामिल है, जो ग्राहकों को सभी लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करती है, यह लैंडलॉक देशों में कुशलतापूर्वक सेवा प्रदान करती है। अनुभवी इन-हाउस टीम के माध्यम से फाइनल क्लीयरेंस, डी-स्टफिंग और डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करती है। केएमएस मैरीटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भारत में एक प्रमुख एनवीओसीसी एजेंट और अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स प्रदाता है। 2020 में अपनी स्थापना के बाद से, कंपनी ने ग्राहकों का विश्वास और विश्वसनीयता हासिल करते हुए शिपिंग इंडस्ट्री में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रसिद्ध कंटेनर लाइनों के लिए एजेंट के रूप में कार्य करता है, जो यूरोप, मध्य पूर्व, भारतीय उप-महाद्वीप (आईएससी), और दक्षिण पूर्व एशिया में विभिन्न बंदरगाहों को सेवाएं प्रदान करता है।
लैंसिया शिपिंग एल एल सी दुबई लांसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड की अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनी है, जो यूरोप और दुनिया भर में कंटेनर व्यापार के लिए विशेष लाइनर सेवाएं प्रदान करती है। लैंसिया भूमध्यसागरीय, यूरोपीय और अमेरिकी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति के साथ, यह कस्टमाइज्ड शिपिंग सोल्यूशन भी प्रदान करता है।












Add Comment