Business Featured

न्युवोको सीमेंट की बिक्री बढ़कर 5 एमएमटी पर पहुंची

भारत में भवन निर्माण सामग्री के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसका ऑडिट अभी किया जाना है। सम्मिलित रूप से 23.82 एमएमटीपीए की उत्पादन क्षमता के साथ, न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत में सीमेंट का उत्पादन करने वाला पांचवां सबसे बड़ा समूह है और पूर्वी भारत में सीमेंट की अग्रणी कंपनियों में से एक है।

कंपनी के लिए समेकित सीमेंट बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल के आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह वित्त-वर्ष24 की पहली तिमाही में बढ़कर 5 एमएमटी तक पहुंच गई। इसी अवधि के दौरान, कारोबार के संचालन से प्राप्त समेकित राजस्व साल-दर-साल के आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,805 करोड़ रुपये हो गया, जबकि साल-दर-साल के आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ समेकित एबिटिडा 402 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

प्रीमियम उत्पाद कंपनी के लिए एक प्रमुख आकर्षण क्षेत्र बने हुए हैं और वित्त-वर्ष24 की पहली तिमाही में कंपनी के सीमेंट कारोबार की मात्रा में 37 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ इसने बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी ने पश्चिम बंगाल में अपने प्रीमियम कंपोजिट सीमेंट ‘ड्यूरागार्ड एफ2एफ‘ का विस्तार किया, साथ ही वित्त-वर्ष24 की पहली तिमाही में ‘इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट‘ और ‘आर्टिस्ट फ्लोरिंग सॉल्यूशन‘ नामक बेहद खास रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमएक्स) प्रोडक्ट लॉन्च किया, जो दर्शाता है कि नुवोको प्रोडक्ट में इनोवेशन पर लगातार ध्यान दे रहा है।

कंपनी सस्टेनेबिलिटी के अपने एजेंडे – यानी ‘अपनी धरती की हिफाजत‘ – के वादे पर कायम है। कंपनी प्रति टन सीमेंट सामग्री पर 462 किलोग्राम सीओ2 के साथ सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करती है। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान अपने निंबोल सीमेंट प्लांट में अल्टरनेट फ्यूल फीडिंग सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू किया, जो कंपनी को अपशिष्ट पुनर्चक्रण टन भार क्षमता को बढ़ाते हुए विभिन्न प्रकार के ईंधनों का प्रबंधन करने में सक्षम बनाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में साल-दर-साल के आधार पर 11.2 प्रतिशत का उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए 5.2 प्रतिशत का अल्टरनेट फ्यूल रेट (एएफआर) हासिल किया, जो इस उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। कंपनी ने तिमाही के दौरान 1.83 के साथ उद्योग में उच्चतम सीमेंट-टू-क्लिंकर अनुपात भी बनाए रखा, और इस तरह कंपनी की ओर से मिश्रित सीमेंट पर जोर दिया जा रहा है और डीकार्बोनाइजेशन पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कंपनी के प्रदर्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री जयकुमार कृष्णस्वामी ने कहा, “इन्फ्रास्ट्रक्चर और आवासीय क्षेत्रों में सरकार की पहल के कारण सीमेंट की मांग में शानदार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि मानसून के बाद भवन-निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके अलावा, हमने बिजली तथा पेट कोक, लिंकेज कोल और एएफआर जैसे ईंधनों के मिश्रण के सबसे बेहतर उपयोग के माध्यम से लागत में लगातार होने वाले बदलाव के माहौल का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है, और इसमें हमें पेट कोक तथा कोयले की कीमतों में कमी से भी काफी सहयोग प्राप्त हुआ।”

इसके अलावा, उन्होंने आगे बताया कि, “जहाँ तक विस्तार परियोजनाओं की बात है, तो इस तिमाही के दौरान रिस्दा सीमेंट प्लांट में बाधाओं को दूर करने का काम पूरा हो गया है, जबकि हरियाणा प्लांट में सीमेंट विस्तार और निंबोल सीमेंट प्लांट में बाधाओं को दूर करने का काम सितंबर 2023 तक पूरा होने वाला है, जिससे हमें उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। रेडी-मिक्स कंक्रीट व्यवसाय का देश भर में विस्तार जारी है और इस तिमाही के दौरान तीन नए संयंत्र चालू किए गए हैं।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics