भारत की स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपनी बहुप्रतीक्षित “बिग एंड ऑफ सीज़न सेल” शुरू करने की घोषणा की, जिससे करीब 2,00,000 विक्रेताओं और 10,000 से ज़्यादा ब्रैंड एक साथ आएंगे, ताकि देश भर के लाखों ग्राहकों को फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई जा सके। 1 जून, 2023 से शुरू होने वाले और एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान ग्राहकों को खरीदारी का अलग तरह का खरीदारी का अनुभव मिलेगा। इसके लिए इमेज सर्च, वीडियो कैटलॉग, वर्चुअल ट्राई-ऑन, वीडियो कॉमर्स और टॉप फिल्टर्स जैसे टैक्नोलॉजी आधारित प्रयासों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट को अपने डिजिटल फर्स्ट ब्रैंड्स को लेकर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी देखने को मिल रही है। ऑनलाइन फैशन कैटेगरी को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फ्लिपकार्ट को अकेले समर सीज़न सेल के दौरान इस कैटेगरी में लाखों ऑर्डर मिले हैं जिससे फैशन के प्रति लोगों की दिलचस्पी का पता चलता है। आज के समय में फैशन कैटेगरी फ्लिपकार्ट की वृद्धि को गति देने वाले प्रमुख कारकों में से एक बन गई है, क्योंकि 40 फीसदी से ज़्यादा नए ग्राहक इसी कैटेगरी के माध्यम से आ रहे हैं। फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की व्यापक रेंज तक ऐक्सेस पाने के लिए “बिग एंड ऑफ सीज़न सेल” की लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे लगातार बढ़ते ग्राहकों के आधार तक अच्छी तरह सेवाएं पहुंचाने के लिए, फ्लिपकार्ट अपने विक्रेताओं को मज़बूत सप्लाई चेन की सुविधा उपलब्ध कराएगा जिसकी मदद से देश भर में सभी सेवायोग्य पिन कोड तक डिलिवरी की जा सकती है। उभरते हुए मेट्रो शहरों और टियर3 इलाकों से फ्लिपकार्ट को फैशन कैटेगरी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। एंड ऑफ सीज़न सेल अपने उन खरीदारों को “बाई नाउ, पे लेटर” यानी “अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें” ऑफर भी उपलब्ध कराएगा जो आसान ऐक्सेसिबिलिटी के विकल्प तलाश रहे हैं।
इस आयोजन के बारे में अभिषेक मालू, सीनियर डायरेक्टर, फ्लिपकार्ट फैशन ने कहा, “फ्लिपकार्ट में “एंड ऑफ सीज़न सेल” हमारे लिए सही मायनों में एक त्योहार की तरह है और यह अवसर हमारे ईकोसिस्टम के सभी पक्षों के लिए खुशी का मौका होता है। एक के बाद एक हर सीज़न में इस आयोजन को पूरे भारत के ग्राहकों से काफी सराहना मिली है जिससे हमारे मार्केटप्लेस पर विक्रेताओं और ब्रैंड्स को जबरदस्त वृद्धि करने का मौका मिला है। हमारी लगातार कोशिश टैक्नोलॉजी आधारित खरीदारी का आसान अनुभव उपलब्ध कराकर नए फैशन परिधानों, फुटवियर और ऐक्सेसरीज़ की व्यापक रेंज लोगों तक पहुंचाना है। श्रेणी के लिहाज़ से सर्वश्रेष्ठ लॉन्च के अलावा, स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध इंटरफेस से हमारी वृद्धि को गति मिलती है और हमने यह पाया है कि देशभर के ग्राहक स्थानीय भाषा में उपलब्ध हमारे इंटरफेस का इस्तेमाल करते हुए ब्राउज़िंग करने में ज़्यादा समय बिता रहे हैं। हम एक बार फिर से लाखों विक्रेताओं, ब्रैंड्स और ग्राहकों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस सीज़न का हिस्सा बने हर व्यक्ति के लिए इसे यादगार बनाना चाहते हैं।”













Add Comment