Business Featured

ईज़माईट्रिप के 15 साल पूरे

भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ईज़माईट्रिप. कॉम अपनी 15वीं वर्षगांठ पर 1 जून से 10 जून 2023 तक मेगा सेल शुरू करने जा रहा है। ईज़माईट्रिप वेबसाइट और ऐप पर सेल के दौरान टिकट बुक करने पर ग्राहकों और यात्रा प्रेमियों को फ्लाइट्स, होटल्स, बस, कैब, क्रूज़ और हॉलिडे पैकेज पर डिस्काउंट के साथ और कई ऑफर्स मिलेंगें ।

इस एक्सक्लूसिव एनिवर्सरी सेल के दौरान, यात्री घरेलू उड़ानों पर 24%, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 40% और होटल बुकिंग पर 60% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ईज़माईट्रिप बस बुकिंग पर 15% तक की और कैब पर 14% तक की छूट के खास ऑफर भी पेश करेगा। ईज़माईट्रिप ब्रांड स्वयं भी हॉलिडे पैकेजेस पेश करेगा, जो सिर्फ Rs. 15,999/- से शुरू होंगे। ये पैकेजेस हर एक ट्रिप के लिए अलग अलग स्थानों को अपने टूर में शामिल कर यादगार अनुभव देगा। जो लोग क्रूज पर छुट्टियाँ बिताने का सपना देख रहे हैं, उन्हें एनिवर्सरी सेल में Rs. 53,999/- से शुरू होने वाले एक्सक्लूसिव क्रूज पैकेज्स मिलेंगे। ये ऑफर आरबीएल बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड, आईडीएफसी क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर वैध हैं।

सेल के दौरान सबसे अधिक खर्च करने वाले ग्राहक को विभिन्न चयनित ब्रांड पार्टनर्स जैसे द मैन कंपनी, गाना, पॉकेटएफएम, स्काईबैग्स, नेटमेड्स, असेंबली, स्किविया, आईमाईआई, ग्रोफिटर, आईजीपी और कैप्रेसे से गिफ्ट वाउचर पाने का मौका मिलेगा।

इन अद्भुत डिस्काउंट्स का लाभ उठाने और गिफ्ट वाउचर्स जीतने के लिए, ग्राहकों को बुकिंग करते समय कूपन कोड “EMT15” का उपयोग करना होगा, जिससे और भी अधिक बचत संभव है।

ईज़माईट्रिप के सह संस्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, “हम अपने सभी ग्राहकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने ईजमाईट्रिप में अपना भरोसा रखा है और इतने वर्षों से हमें अपना पसंदीदा ट्रैवल पार्टनर बनाया है। यह उनका अटूट समर्थन है जिसके कारण हम इस उद्योग में 15 साल का यह महत्वपूर्ण समय बिताने में सफल रहे हैं। हम बहुत खुश हैं कि हम अपने सभी ग्राहकों को उपहार के रूप में मेगा सेल दे रहे हैं। हम असाधारण यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं और आने वाले वर्षों में अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए और भी अधिक समर्पण के साथ सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं।” 

ईज़माईट्रिप के ऑफर्स का आनंद उठाने के लिए फ्लाइट्स टिकट वर्जिन अटलांटिक, मलेशिया एयरलाइंस, ITA एयरवेज, वियतनाम एयरलाइंस, ओमान एयर, गल्फ़ एयर, एयरएशिया बेरहाद, लुफ्थांसा एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया, इथियोपियन एयरलाइंस, क्वांटास, जापान एयरलाइंस, अकासा एयरलाइंस, जाजीरा एयरवेज, एयर मॉरीशस, विस्तारा, एयरएशिया इंडिया और स्पाइसजेट के साथ बुक करें। प्रीमियम पैकेजेस में हमारी साझेदार होटल्स में स्प्री, प्राइड होटल्स, ले रोई होटल्स, स्टारलिट सूट्स, रॉयल आर्किड होटल्स, वेलकम हेरिटेज, बायके हॉस्पिटैलिटी, जस्टा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, वन अर्थ, श्रीगो होटल्स, फतेह कलेक्शन, इंडे होटल्स, क्लार्क्स होटल्स, पगडंडी सफारीस, ट्रीहाउस होटल्स, लॉर्ड्स होटल्स, ओटीएचपीएल, आईस्टे, वीट्स, टीजीआई होटल्स, स्टर्लिंग होटल्स एंड रिसॉर्ट्स शामिल हैं ।