न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह और पूर्वी भारत में अग्रणी सीमेंट कंपनी ने न्युवोको सीमेंट प्लाण्ट, निम्बोल की ओर से लौटोती विद्यालय में गुरूवार 24 नवम्बर 2022 को कम्प्यूटर मय प्रोजेक्टर सेट के-यान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अमीत रेले,कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन एवं सीएसआर हेड ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का आधुनिकीकरण शहरों के साथ गाँवों में भी हो इसके लिये “शिक्षित भारत” के तहत जिले में प्रथम के-यान सेट लौटोती विद्यालय को दिया गया है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री दिलिप सिंह ने इसके लिये आभार जताते हुये इसका नियमित उपयोग करने की बात कही। इससे पूर्व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि श्री कालूराम ढाडिया, श्री शम्भूसिंह उदावत, श्री कप्तान सिंह, श्री रघुराज सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं प्लाण्ट के श्री सुग्रीव तिवारी, श्री जे के पुरोहित, श्री सुधीर कुमार उपस्थित रहे। करीब एक लाख सतहत्तर हजाररूपये की ये फाइव-इन-वन डिवाइस स्मार्ट क्लास के लिये भेंट की गई













Add Comment