Business Featured

फाइनेंसपियर ने शुरू की फीस फाइनेंसिंग सर्विस

प्रतिदिन बढ़ती एजुकेशन फीस हमेशा से ही हर अभिवावक के लिए चुनौती रही है और इससे निपटने के लिए या तो आप बच्चों का एडमिशन दोयम दर्जे के संस्थान में करवा देते है या फिर अच्छे संस्थान में पढ़ाने के लिए आप अपनी अन्य जरूरतों से समझौता करते हैं । 

पेरेंट्स की इस समस्या को समझते हुए और उसका हल निकालने के लिए स्टार्टअप फिनटेक कंपनी फाइनेंसपियर ने फीस फाइनेंसिंग जैसी  सर्विस की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत आप फीस को आसान किश्तों में वो भी बिना किसी ब्याज के चुका सकते है।  देश  के 10000  से  ज्यादा स्कूल और अन्य शैक्षिक संस्थानों के साथ यह कंपनी अपना समझौता कर चुकी है और अब तक 20 लाख  से ज्यादा पैंरंट्स को फीस फाइनेंस करने के सोल्यूशन प्रदान किए हैं। साथ ही फाइनेंसपीयर छात्रों को मुफ्त बीमा की सुविधा भी ऑफर कर रही है जिसके अंतर्गत किसी भी तरह की अनहोनी होने पर कंपनी शैक्षिणिक संस्थान को बच्चो की पूरी फीस देती है। 

फाइनेंसपियर के फाउंडर रोहित गजभिये ने कहा, “हमारा उद्देश्य सभी लोगों तक क़्वालिटी एजुकेशन की पहुंच उपलब्ध कराना है। हम पूरे भारत में अपनी पहुँच का विस्तार कर रहे है।  हमारा मॉडल दोनों के लिए है, हम न केवल बच्चो की एजुकेशन फीस को फाइनेंस की सुविधा प्रदान करते है वल्कि शैक्षिणिक संस्थान को भी फाइनेंस की सुविधा प्रदान करते है, संस्थान को हम बच्चों की पूरे साल की फीस एक साथ दे देते है और बच्चों से आसान किश्तों में लेते है”। 

फाइनेंसपीयर पहले से ही 100 से ज्यादा शहरों में अपना संचालन कर रहा है और कंपनी के नेटवर्क में इस समय 10 हजार से  ज्यादा शिक्षा संस्थान है जिसमे 20 लाख से अधिक छात्रों को फीस फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। फाइनेंसपीयर से जुड़े कुछ प्रमुख नाम में एमिटी यूनिवर्सिटी, फ्रैंकफिन और आकाश इंस्टिट्यूट हैं।

Topics