एनएसई सूचीबद्ध, डिबॉक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, डेबॉक समूह का एक हिस्सा, जो तीन व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों में लगा हुआ है, अर्थात जो कृषि उपकरण और बीज से संबंधित हैं,साथ ही ये माइनिंग और हॉस्पिटैलिटी पर फोकस कर रहा है, ने 10 अक्टूबर 2022 को आयोजित अपनी ईजीएम में कंपनी के इक्विटी शेयर धारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
डिबॉक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड कृषि उपकरणों का एक निर्माता और आपूर्तिकर्ता है, जिसमें कई प्रकार के कल्टीवेटर, ट्रेल्ड-टाइप डिस्क हैरो, एमबी हल, रिवर्सिबल लैंड लेवलर, पैडी हैरो और श्रब मास्टर शामिल हैं।
हॉस्पिटैलिटी वर्टिकल में, डिबॉक उन होटल ऑपरेटरों को संपत्तियां पट्टे पर देता है जो डिबॉक को एक निश्चित किराये का भुगतान करते हैं। जयपुर से लगभग 160 किमी दूर राजस्थान के टोंक जिले के देवली शहर में कंपनी का 30 कमरों वाला होटल और 20 कमरों का रिसॉर्ट है। डिबॉक ने जयपुर में एक ज़मीन का अधिग्रहण किया है और इसे 40 विला और 60 कमरों वाले रिसॉर्ट में विकसित करने की योजना है।
हाल ही में, डिबॉक ने भारत के मार्बल और ग्रेनाइट हब किशनगढ़ के पास स्थित 40 एकड़ भूमि में 99 वर्षों के लिए लीज़ पर ग्रेनाइट खदानों का अधिग्रहण किया है और लगभग अपनी ग्रेनाइट खदानों से खनन कार्य शुरू किया है। इस भूमि में ग्रेनाइट का समृद्ध भंडार है।
विश्व स्तर पर, भारतीय ग्रेनाइट की मांग बहुत बड़ी है। भारत दुनिया-भर में 147 से अधिक देशों को ग्रेनाइट निर्यात करता है, ग्रेनाइट का वार्षिक निर्यात मूल्य लगभग $747 मिलियन है, यह व्यवसाय कम से कम अगले 5 दशकों तक हमेशा मांग में रहेगा। कंपनी माइनिंग पर विचार के साथ ही स्थानीय बाजारों के अलावा विदेशी बाज़ारों को भी एक्सप्लोर कर रही है। डिबॉक ग्रुप डिवीजन ने हाल ही में रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के तहत राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के साथ विभिन्न समझौता ज्ञापन (MOUs) किए हैं।













Add Comment