Business Featured

एनयू का फाउण्डर्स ग्रोथ कैंप का आयोजित

उच्च शिक्षा और सीखने में नवाचार लाने की दृष्टि से स्थापित, फ्यूचर यूनिवर्सिटी एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने नीमराना में अपने परिसर में पहले फाउण्डर्स ग्रोथ कैंप की मेजबानी की। इस शिविर का आयोजन 16 से 18 नवम्बर तक किया गया।

एडटेक फाउण्डर्स एयरब्लैक से विदित जायसवाल, एडयोडा से अरमान अहमद, एक्सपर्ट्राेन्स से जतिन सोलंकी, इनसेड से मानवेंद्र सिंह, पर्सपेक्टएआई से जिग्नेश तलसिला, स्कूल ऑफ एक्सेलेरेटेड लर्निंग से प्रतीक अग्रवाल, यूलेक्ट्ज लर्निंग सॉल्यूशंस से रमन तलवार और वाणी कोच रश्मि झा ने इस तीन दिवसीय ग्रोथ कैम्प में भाग लिया।


अपनी तरह के पहले एडटेक ग्रोथ कैम्प में उच्च शिक्षा और अपस्किलिंग स्पेस में दिलचस्प समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रहे स्टार्टअप्स की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। भाग लेने वाले संस्थापकों को एंजेल निवेशकों के सामने अपने विचार रखने का अवसर मिला। पांच निवेश फर्मों से आए इण्डस्ट्री लीडर्स और विशेषज्ञों ओमिडयार वेंचर्स, चिराटे, टाइटन कैपिटल, इण्डियन एंजेल नेटवर्क फण्ड और लीड एंजेल्स नेटवर्क के निवेशकों ने ग्रोथकैंप में भाग लिया। सभी 9 फाउण्डर्स को सीधे माइक्रोसॉफ्ट फाउण्डर्स हब में शामिल किया गया है और उन्हें माइक्रोसॉफ्ट से महत्वपूर्ण लाभ और समर्थन मिलेगा। उन्हें एज़्योर क्रेडिट्स में 150 हजार डॉलर्स  तक की एक्सेस, माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ-साथ इसके व्यापक मेंटर नेटवर्क तक मुफ्त एक्सेस भी मिलेगी।


एनआईआईटी यूनिवर्सिटी ने भी भाग लेने वाले स्टार्ट अप के साथ मजबूत तालमेल का अनुभव किया और सक्रिय रूप से उनके साथ सहयोग के अवसरों की तलाश करेगा। निवेशक भाग लेने वाले संस्थापकों से प्रभावित हुए और चर्चा को आगे जारी रखेंगे।

इस बारे में एनआईआईटी ग्रुप के चेयरमैन एवं फाउण्डर राजेन्द्र एस पवार ने कहा मेरा मानना है कि एडटेक शायद सबसे कठिन क्षेत्रों में से एक है, सीखने को सक्षम करने के लिए एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बनाना आसान नहीं है। प्रत्येक शिक्षार्थी अलग तरीके से सीखता है, प्रत्येक शिक्षक की अपनी शिक्षण शैली होती है। उन्होंने कहा प्रत्येक लेन-देन विशिष्ट और अद्वितीय है, इसलिए, इस स्थान में सफल होने के लिए नवीन विचारों और अच्छी तकनीक का होना बहुत ही जरूरी है। भारत में इस क्षेत्र को वर्तमान में धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है जो शुरुआती चरण के स्टार्ट-अप को सबसे कठिन समय कहा जा सकता है। चूंकि पिछले 40 वर्षों से हमारा पूरा ध्यान शिक्षा पर रहा है, इसलिए हम इन युवा स्टार्ट-अप्स को सलाह और मार्गदर्शन देकर और उन्हें फायनेंस हैल्प प्रदान करके इस कठिन दौर से गुजरने में मदद करने के लिए एक ईको सिस्टम  के निर्माण का नेतृत्व करना चाहते हैं।


फाउण्डर्स ग्रोथ कैम्प एडटेक ग्रोथ समिट का परिणति है, जिसका आयोजन एनयू ने पिछले महीने उच्च शिक्षा और स्किलिंग स्पेस में उभरते एडटेक लीडर्स के लिए किया गया था। एनआईआईटी समूह की विरासत को ध्यान में रखते हुए, उद्योग के विशेषज्ञों और शीर्ष निवेशकों के परामर्श से अपनी तरह का पहला ग्रोथ कैम्प आयोजित किया गया है, ताकि होनहार एडटेक स्टार्ट-अप्स को नॉलेज सेशंस, मेंटरशिप, फण्डिंग के अवसरों और अन्य के माध्यम से विकास में तेजी लाने में मदद मिल सके।