Business Featured

एयरटेल पेमेंट्स बैंक की e-KYC की शुरुआत

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित बचत बैंक खाता खोलने की शुरुआत के साथ डिजिटल समावेशन की दिशा में एक और कदम उठाया है।  यह सुविधा खाता खोलने की प्रक्रिया को और आसान बनाएगी, साथ ही ग्राहकों के लिए इसे सहज और सुविधाजनक बनाएगी।एयरटेल पेमेंट्स बैंक यह सुविधा देने वाला देश का पहला पेमेंट्स बैंक है।

यह नई सुविधा बैंक के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC  द्वारा खाता खोलने में मदद करेगी। यह यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा विकसित नए मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके प्रोसेस किया जाता है, परिणामस्वरूप बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को अब खाता खोलने के लिए सिर्फ एक स्मार्टफोन की जरूरत होगी। बैंक इस साल के अंत तक अपने सभी 500,000 बैंकिंग प्वाइंट्स पर यह सुविधा उपलब्ध करा देगा।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुब्रत बिस्वास ने इस लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा, “एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम डिजिटल सेवाओं के अपने पैकेज को सबसे नवीनतम तकनीक के साथ मजबूत करने और अपने ग्राहकों को यूजर फ्रेंडली और बेहतर डिजिटल बैंकिंग तक पहुंच प्रदान करने में विश्वास करते हैं। UIDAI के प्रयासों ने इस सुरक्षित प्रमाणीकरण प्रक्रिया को संभव बनाया है, जो देश में समावेशी बैंकिंग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

अनुब्रत बिस्वास ने आगे कहा, “यह KYC सुविधा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित फेस ऑथेंटिकेशन RD एप्लिकेशन का उपयोग करती है, आधार में कैप्चर की गई फ़ोटो के साथ ग्राहक की फोटो को क्रॉस-चेक करती है और सुरक्षित तरीके से नए ग्राहक के रजिस्ट्रेशन को सक्षम बनाती है।”

अभी तक, ग्राहकों को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ खाता खोलने के लिए अपने आधार के ओटीपी या बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट माध्यम से प्रमाणित कर प्रक्रिया पूरी करनी होती थी।

भारत में मेट्रो और टियर 1 शहरों से बाहर रहने वाले डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए माइक्रो एटीएम से लेनदेन की सुविधा के लिए हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) – राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (एनएफएस) के साथ एकीकृत होने के बाद यह एयरटेल पेमेंट्स बैंक की एक और पहल है। 

Topics