भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के तत्वाधान में राजस्थान राज्य की प्रधान खनिजों की खदानों हेतु तैंतीसवां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2022 – 23 आयोजित करने को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गयी। इस वर्ष के आयोजन की मेजबानी पाली जिले में स्थित न्युवोको विस्टास कारपोरेशन लिमिटेड के निम्बोल सीमेंट प्लांट को प्रदान की गयी। न्युवोको विस्टास कारपोरेशन लिमिटेड, एक प्रमुख निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी और भारत में क्षमता के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। आयोजन की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा करने हेतु आम सभा की बैठक जॉलीवुड रिसोर्ट, पुष्कर में दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गयी। बैठक में राजस्थान राज्य की प्रधान खनिजों की खदानों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।
भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के क्षेत्रीय खान नियंत्रक एवं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के संरक्षक श्री जी. के. जांगिड़, आयोजन के समन्वयक श्री डी. आर. गुर्जर, वरिष्ठ सहायक खान नियंत्रक, भारतीय खान ब्यूरो, विगत वर्ष के संयोजक मेसर्स बिरला सीमेंट वर्क्स के श्री काशी कांत सिहं, इस वर्ष के संयोजक मेसर्स न्युवोको विस्टास कारपोरेशन लिमिटेड के श्री नितिन पुरोहित व सचिव श्री संजय द्विवेदी ने आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
भारतीय खान ब्यूरो के क्षेत्रीय खान नियंत्रक एवं आयोजन के संरक्षक श्री जी. के. जांगिड़ ने खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान श्री जांगिड़ ने एमटीएस पोर्टल पर खदानों को पंजीकृत करने एवं ऑनलाईन पोर्टल पर खनन योजना को प्रस्तुत करने हेतु विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व विगत वर्ष के सचिव मेसर्स बिरला सीमेंट वर्क्स के श्री नरेंद्र मेनरिया द्वारा बत्तीसवें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के दौरान हुए खर्च सम्बन्धी सम्पूर्ण ब्योरा पेश किया गया।
बैठक में भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर के श्री दिलीप जैन, वरिष्ठ खनन भू-विज्ञानी, श्री अजय कुमार जाटालिया, वरिष्ठ तकनीकी सहायक एवं मीनाक्षी कुमावत, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान हिन्दुस्तान जिंक लि., हिन्दुस्तान कॉपर लि., आर.एस.एम.एम. लि., श्री सीमेंट लि., अल्ट्राटेक लि., वंडर सीमेंट लि., ए.सी.सी. सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, जे.के. सीमेंट, जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, वोलकेम इंडस्ट्रीज लि., उदयपुर सीमेंट वर्क्स लि., इंडिया सीमेंट लि. के प्रतिनिधियों एवं अन्य प्रधान खनिजों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के अंत में मेसर्स न्युवोको विस्टास कारपोरेशन लिमिटेड के श्री नितिन पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment