Business Featured

के2 ज़ेनॉक्स की एक साल में उत्पादन क्षमता में 25 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

भारत के सबसे युवा और सबसे तेज़ी से बढ़ते टीएमटी बार (इंटेलिजेंट स्टील) निर्माता KAY2 ज़ेनॉक्स ने राजस्थान में अपने विस्तार को तेज़ कर दिया है। राज्य में स्टील उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अगले एक साल में अपनी टीएमटी बार उत्पादन क्षमता में 25% की वृद्धि करने की योजना बना रही है। 

अपने मौजूदा डीलर और वितरक नेटवर्क के आधार पर, KAY2 ज़ेनॉक्स राज्य में ‘मेसन मीट’ और ‘बिल्डर मीट’ के माध्यम से धीरे-धीरे अपने डीलर और वितरण नेटवर्क का 20% विस्तार करेगा।

KAY2 ज़ेनॉक्स के निदेशक श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “KAY2 ज़ेनॉक्स ने कम समय में ही देशभर के बाजारों में महत्वपूर्ण पैठ बना ली है। यह प्रीमियम प्रॉडक्ट आधुनिक निर्माण और डिजाइन रुझानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हम अपने बाजार का विस्तार करना चाहते हैं। हमारे लिए राजस्थान एक महत्वपूर्ण बाजार है जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां तेजी से बुनियादी ढांचागत विकास हो रहा है। अपनी विस्तार रणनीति के तहत हम राज्य में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं।“

KAY2 ज़ेनॉक्स, KAY2 टीएमटी बार्स का एक प्रीमियम ब्रांड है, जिसकी अनोखी रिब डिज़ाइन हेक्सागोनल पैटर्न में कंक्रीट के साथ बेहतर बंधन सुनिश्चित करती है और किसी भी संरचना की गुणवत्ता व नींव को मजबूत बनाती है। यह प्रीमियम टीएमटी बार विशेष रूप से भूकंप संभावित क्षेत्रों में आधुनिक निर्माण के लिए आवश्यक हैं। इसके 720-डिग्री हेक्सागोन के आंतरिक कोण बेहतर बॉन्डिंग प्रदान करते हैं जिससे निर्माण में ठोस गुणवत्ता मिलती है जो उच्च स्तर के तनाव को सहन करने में सक्षम है। इंटेलिजेंट स्टील के रूप में प्रसिद्ध, KAY2 ज़ेनॉक्स की मेश ग्रिप, 200% अधिक बॉन्ड स्ट्रेंथ और बेहतरीन भौतिक और रासायनिक गुण इसे सभी समकालीन निर्माण आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले Fe 500 और 500D से निर्मित यह स्टील निर्माण में 20% तक की बचत करता है और BIS मानकों के अनुरूप स्थायी गुणवत्ता प्रदान करता है।

 

Topics