किसी भी बिजनेस को चलाने में सबसे मुख्य केंद्र होते हैं इसके ग्राहक। ऐसे में समय-समय पर उनकी सरहाना करना तो बनता है। अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा देने के अपने मूल्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए, भारत की प्रमुख बाइक-टैक्सी और ऑटो सर्विस, रैपिडो ने हाल ही में जयपुर में पांच दिवसीय कैम्पेन, ‘सुपरबाइक्स’ लॉन्च किया है। इस कैम्पेन की शुरूआत लक्जरी बाइक निर्माता, हार्ले डेविडसन, बीएमडब्लू, कावासाकी (निन्जा), यामाहा (आर 15) और बेनेली(टीएनटी300) के साथ की गई है।
इस कैम्पेन के अंतर्गत, शहर के लकी ग्राहकों को इन लक्जरी सुपरबाइक्स में से किसी एक बाइक को चलाने का मौका मिलेगा। रैपिडो ने इसे अभी 11 जुलाई से ही शुरू किया है, लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों को कुल 500 से भी ज्यादा राइड दे चुकी है। इसके साथ ही सबको सरप्राइज गिफ्ट भी दिया गया है।
यह कैम्पेन इस बात को सुनिश्चित करने के लिये उठाया गया एक कदम है कि ग्राहक रैपिडो सेवाओं से संतुष्ट हैं और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण किरायों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए, उन सबको खासतौर से सराहा गया। सुपरबाइक पर सरप्राइज और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के राइड ने ना केवल ग्राहकों में ब्रांड को लेकर खुशी और विश्वास कायम किया, बल्कि ‘कैप्टन’ के नाम से ख्यात रैपिडो ड्राइवर पार्टनर के लिये बेहतरीन राइड प्रदान करने में भी मदद की।
अरविंद सांका, को-फाउंडर, रैपिडो का कहना है, “रैपिडो में हम किफायती कीमतों पर बेहतरीन राइड देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। ‘सुपरबाइक्स’ कैम्पेन अपने मूल्यवान ग्राहकों को धन्यवाद देने का एक तरीका है। हम उनके बेहद शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने शुरूआत से ही हम पर भरोसा किया। उनके सहयोग और ब्रांड तथा हमारे कैम्पेन पर उनके अटूट विश्वास के बिना यहां तक आना संभव नहीं था। इसकी वजह से वे मंजिल तक सुरक्षित पहुंच पाए और यह भारतभर के ग्राहकों के लिये और भी यादगार लम्हों की अभी तो बस एक शुरूआत भर है। हम इस कैम्पेन को हर उस शहर में ले जाना चाहते हैं जहां-जहां हम परिचालन करते हैं और अपने विस्तृत परिवार के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।”
रैपिडो के लिए जयपुर रणनीतिक विकास के लिये एक बड़ी संभावना वाले शहरों में से एक है। कंपनी ने इस ऐतिहासिक शहर में शानदार विकास देखा है। इसलिये, उन्होंने बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के साथ अपने पायलट चरण में 2021 में रैपिडो रेंटल सेवा शुरू की। हाल ही में, रैपिडो ने
जयपुर में अपने ड्राइवर पार्टनर्स के लिये उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को सराहने के लिए एक पुरस्कार और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया।













Add Comment