Business Featured

फ्लिपकार्ट समर्थ की रक्षाबंधन पर विशेष पेशकश

देश में रक्षाबंधन के त्‍योहार का बहुत महत्व है, जो विशेष रूप से बहनों और भाइयों के बीच प्यार और कृतज्ञता के आदान-प्रदान का प्रतीक है। हाथों से बनी प्रत्येक राखी की एक अनूठी कहानी है और हमारे द्वारा काम करने वाले प्रत्येक कारीगर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी बनाई और प्रदर्शित की गई इन अनूठी राखियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक खूबसूरती और कहानी को सामने लाते हैं।

फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में कई विक्रेता और संगठन अपने व्यवसाय को ऑनलाइन बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स का लाभ उठाने में सफल रहे हैं, ऐसे ही कहानियां राहुल और सुमिता की भी हैं। राहुल, जिन्होंने हाल ही में इस प्‍लेटफॉर्म पर एक सेल के दौरान अपने उत्‍पादों की बिक्री में 1.5 गुना वृद्धि देखी है, ने आगामी त्योहार के लिए अनूठी राखियों के साथ आने के लिए अपनी उत्पाद श्रेणियों का विस्तार किया है। सुमिता बागची एक और प्रेरणादायक उदाहरण हैं, जो पश्चिम बंगाल में 360 पंजीकृत सोसाइटियों और स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करती हैं और विभिन्न कारीगरों के साथ मिलकर किफायती राखी कॉम्बो पैक बनाने का काम कर रही हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़े:

26 वर्षीय राहुल जयपुर के रहने वाले विक्रेता है। शुरू से ही उनका आकर्षण राजस्थान में बनने वाले उत्कृष्ट हस्‍तशिल्‍पों की ओर था, जिसने उन्हें बीकॉम में स्नातक करने के बाद अपने दम पर व्यवसाय शुरू करने लिए प्रेरित किया।

2013 में राहुल ने लकड़ी के उत्पादों जैसे- राखी, वॉल हैंगिंग, की होल्डर, फोटो फ्रेम तथा और भी बहुत कुछ बनाना शुरू किया। अपने व्यवसाय को स्थापित करने की उम्मीद में उन्‍होंने बेंगलूरु, चेन्नई और केरल जैसे विभिन्न शहरों की यात्राएं की। बाद में वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आए और समझ गए कि ग्राहकों के व्यापक और विविध समूह तक पहुंचने के लिए, डिजिटल उपस्थिति महत्वपूर्ण है। राहुल ने अपने कारोबार का और विस्तार करने के लिए 2015 में फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी की। पहले उन्हें प्रतिदिन लगभग 40 ऑर्डर मिलते थे लेकिन अब उन्हें हर दिन करीब 250 ऑर्डर मिलने ते हैं। हाल ही में समर्थ सेल इवेंट के दौरान उनकी बिक्री में 1.5 गुना वृद्धि हुई थी।

राहुल ने लगभग 15 से 25 स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखियों के 20 से अधिक डिजाइनों को शामिल करने के लिए अपनी उत्पाद श्रेणियों का और विस्तार किया है। हाल ही में, फ्लिपकार्ट ने उन्हें अपने व्‍यवसाय को बढ़ाने के लिए कप, मग और कीचेन के साथ कॉम्बो राखी पैक की पेशकश कर राखियों से ज्‍यादा कमाई करने के बारे में जानकारी प्रदान की। राहुल ने कहा‘‘बहुत सारे ग्राहक इन कॉम्बो पैक को खरीद रहे हैं और हमें ग्राहकों से बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उत्पादों की दृश्‍यता बढ़ाने, फोटोशूट, विज्ञापन में मदद करके और समर्पित अकाउंट मैनेजर्स के मार्गदर्शन के माध्यम से फ्लिपकार्ट ने मेरे व्यवसाय के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए मुझे फ्लिपकार्ट की टीम से बहुत अच्छी जानकारी मिली है, जिससे मुझे अपनी बिक्री बढ़ाने और अपने व्यवसाय को ऑनलाइन बढ़ाने में मदद मिली है।’’