अग्रणी डिस्ट्रिब्यूटेड अक्षय ऊर्जा कंपनी सनएडिसन ने “अर्का कलेक्शन” के साथ भारतीय बाजार में एक क्रांतिकारी सोलर रूफ और गज़ेबो कलेक्शन लॉन्च किया है। उत्कृष्ट और खूबसूरत लुक के साथ एकीकृत रेजिडेंशियल पीवी सिस्टम्स का नया सेट ग्राहकों को “स्टाइल के साथ सोलर अपनाने’’ में मदद करता है। इस अत्याधुनिक ‘अर्का कलेक्शन’ के उत्पादों को सिलिकॉन वैली की स्टार्टअप अर्का एनर्जी द्वारा विकसित किया गया है। इस कलेक्शन में पावररूफ और पावरगज़ेबो शामिल हैं, जिन्हें खूबसूरती से समझौता किए बिनाअधिकांश घरों में छतों और खुली जगहों को बिजली पैदा करने वाली संपत्ति में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। पावरगज़ेबो बगीचे या छत में उपलब्ध लिविंग स्पेस का विस्तार करता है।
इसके लॉन्च के बारे में चर्चा करते हुए अर्का एनर्जी के सीईओ, सूर्या पोथराजू ने कहा, “भारत में पावरगज़ेबो और पावररूफ जैसे अग्रणी सोलर सॉल्यूशंस लाने के लिए सनएडिसन के साथ साझेदारी करने को लेकर हमें बेहद खुशी है।सनएडिसन ने हमारे समाधानों को भारतीय बाज़ार के अनुकूल बनाया है। हमारा उद्देश्य सुरुचिपूर्ण सौर समाधान विकसित करना है क्योंकि ग्राहक को स्टाइल और टिकाऊपन के बीच किसी एक का चयन करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए! पावरगजे़बो बगीचे या छत में लिविंग स्पेस का विस्तार करता है जबकि पावररूफ एकीकृत सोलर रूफ है जो सामान्य छत के रूप में कार्य करता है और अतिरिक्त रूप से सौर ऊर्जा उत्पन्न करता है जिससे ऊर्जा लागत और कार्बन उत्सर्जन कम होता है।’’
सनएडिसन के सीईओ पशुपति गोपालन ने कहा, ‘‘सनएडिसन में हमारा मानना है कि भविष्य सोलर का हैऔर इस दशक के अंत से पहले हर घर को सौर ऊर्जा से सुसज्जित किया जाएगा। अर्का कलेक्शन, भारत का पहला लाइफस्टाइल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन है, जो पावररूफ और पावरगजे़बो वेरिएंट के साथ अपने घरों के अनुरूप सौंदर्य समाधान चाहने वाले ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। सिलिकॉन वैली में विकसित अर्का कलेक्शन भारतीय ग्राहकों को उन्नत सौर प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है।”











Add Comment