Automobile Featured

निसान मोटर इंडिया ने अगस्त में घरेलू होलसेल बिक्री में दर्ज की 147 प्रतिशत की वृद्धि

 निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अगस्त, 2026 में कुल 9,350 यूनिट्स की होलसेल बिक्री का एलान किया है। बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 3,426 यूनिट्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 5,924 यूनिट्स की बिक्री की।

मैग्नाइट और ग्रेवाइट को लेकर लगातार मांग बने रहने से घरेलू स्तर पर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें नई निसान टेक्टॉन के लिए बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया का भी योगदान रहा। सालाना आधार पर कंपनी ने घरेलू बाजार में बिक्री में 147 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति के तहत दक्षिण अफ्रीका, भूटान और नेपाल के लिए निसान टेक्टॉन का निर्यात शुरू कर दिया है। इन बाजारों के लिए 1,300 से ज्यादा कारों का पहला बैच भेजा गया है। टेक्टॉन ने इन बाजारों में निर्यात के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने सफर के पहले चरण में कदम रख दिया है। भारत में तैयार इस एसयूवी को पूरे क्षेत्र के बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। यह इस गाड़ी की वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता और भारत में निसान की बढ़ती परिचालन क्षमता को दिखाने वाला है।

निसान का यह सफर ग्राहकों से किए इस वादे पर केंद्रित है कि भारत में बनाई गई गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए गुणवत्ता, प्रोडक्ट की उत्कृष्टता एवं ग्राहकों के भरोसे के मामले में समान प्रतिबद्धता के साथ बनाया जाएगा। यह निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति के अनुरूप है। इसके तहत एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट होगा, जिसे निसान के मानकों को ध्यान में रखते हुए भारत में तैयार किया जाएगा और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

नेपाल एवं भूटान में निर्यात की शुरुआत पड़ोसी देशों में एसयूवी की बढ़ती मौजूदगी को मजबूती देने वाला है। इस कदम से भारत से घरेलू एवं निर्यात बाजारों में लगातार विस्तार करने की निसान की महत्वाकांक्षा को गति मिली है।

अगस्त में प्रदर्शन को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नई निसान टेक्टॉन को लेकर मिली प्रतिक्रिया उत्साह बढ़ाने वाली है। अगस्त के शानदार घरेलू प्रदर्शन में इसका योगदान रहा है। निर्यात के हमारे आंकड़े भारत में तैयार वाहनों की वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाले हैं। साथ ही इससे निसान के ग्लोबल नेटवर्क में भारतीय परिचालन का रणनीतिक महत्व भी सामने आता है। हम घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार निसान टेक्टॉन की मौजूदगी बढ़ा रहे हैं और ऐसा करते हुए हम इनोवेटिव प्रोडक्ट पेश करने, अपने ग्राहकों को खास अनुभव देने और कारोबार के सतत विकास पर अपना फोकस बनाए रखेंगे।’

निसान के एसयूवी डीएनए को ध्यान में रखकर बनाई गई नई निसान टेक्टॉन को जापान की क्राफ्टमैनशिप, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, शानदार प्रदर्शन एवं रोजाना की व्यावहारिकता को साथ लाते हुए डिजाइन किया गया है। यह एसयूवी भारत में निसान के विकास के सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उम्मीद है कि घरेलू एवं निर्यात बाजारों में कंपनी की स्थिति को मजबूत करने में इसकी अहम भूमिका रहेगी।

निसान मोटर इंडिया अपने बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बेहतर ग्राहक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी को लगातार बढ़ाते हुए सतत विकास का दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी निसान की वैश्विक मैन्यूफैक्चरिंग और निर्यात रणनीति में भारत की बढ़ती अहमियत का भी लाभ उठा रही है।

Topics