एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life”/ “Company”), जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने वंडर होम फाइनेंस लिमिटेड (“Wonder Home Finance”) के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के माध्यम से वंडर होम फाइनेंस के व्यापक ब्रांच नेटवर्क से होम लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी लेने वाले ग्राहकों क ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस सॉल्युशंस प्रदान किए जाएंगे।
इस साझेदारी का लक्ष्य ऋण लेने वालों और उनके परिवारों को किसी अप्रत्याशित स्थिति में बकाया लोन देनदारियों के वित्तीय दबाव से सुरक्षित रखने के लिए फाइनेंशियल प्रोटेक्शन की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करना है। 13 राज्यों में 180 से अधिक शाखाओं के साथ परिचालन कर रही वंडर होम फाइनेंस के साथ इस साझेदारी से राजस्थान एवं आसपास के टियर 1, टियर 2 और टियर 3 मार्केट में सार्थक तरीके से लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन तक पहुंच को विस्तार देने में मदद मिलेगी।
किसी परिवार के लिए होम लोन उनके सबसे प्रमुख दीर्घकालिक लोन में से होता है। इस लोन के साथ क्रेडिट लाइफ प्रोटेक्शन को इंटीग्रेट करते हुए यह साझेदारी इस बात को सुनिश्चित करने में मददगार होगी कि किसी अप्रत्याशित स्थिति में लोन लेने वाले के परिवार के ऊपर किसी तरह का वित्तीय बोझ न पड़े। साथ ही इससे लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन के प्रति जागरूकता एवं पहुंच बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर – पार्टनरशिप चैनल्स अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘एक्सिस मैक्स लाइफ में हमारा मानना है कि प्रोटेक्शन तभी सच्चे मायनों में सार्थक है, जब यह ग्राहकों को सही समय पर मिले और उन चैनल्स के माध्यम से मिले, जो उनके जीवन में बहुत प्रासंगिक हैं। वंडर होम फाइनेंस के साथ हमारी साझेदारी कर्ज के सफर के साथ प्रोटेक्शन को जोड़ने और किसी अप्रत्याशित स्थिति में वित्तीय दबाव से सुरक्षित रहने में परिवारों की मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत 2047 तक सभी के लिए बीमा के लक्ष्य की दिशा में बढ़ रहा है और ऐसे में इस तरह की साझेदारियां जीवन बीमा को टियर 2 और टियर 3 शहरों में पहुंचाने और लाखों भारतीय परिवारों के लिए व्यापक सुरक्षा (कम्प्रेहेंसिव प्रोटेक्शन) तक पहुंच को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।’
यह साझेदारी जीवन बीमा को ज्यादा सुगम बनाने एवं अलग-अलग क्षेत्रों में ग्राहकों के विभिन्न वर्गों के लिए ज्यादा प्रासंगिक बनाने की एक्सिस मैक्स लाइफ की प्रतिबद्धता को मजबूती देने वाली है। यह बीमा की पहुंच को बढ़ाने के इंडस्ट्री के लक्ष्य को हासिल करने और 2047 तक सभी के लिए बीमा की दिशा में आगे बढ़ने में भी मददगार है।













Add Comment