लगातार मेन्यू नवीनीकरण के तहत, मैकडॉनल्ड्स ने कोका-कोला इंडिया के साथ मिलकर मिक्सोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म भारत में लांच किया, जिससे वह उपभोक्ताओं की सदैव बदलती और बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा कर सके। यह विशेष पेय प्लेटफ़ॉर्म उपभोक्ताओं के लिए अलग अलग फ्लेवर्स और अनुभव प्रस्तुत करेगा। शुरुआत करने के लिए, दो नए पेय पदार्थ – कोका-कोला एक्स मसाला और स्प्राइट एक्स चिली गुआवा को मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू में जोड़ा गया है।
ये फ्लेवर्स खासकर उपभोक्ता के पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। कोका-कोला एक्स मसाला में इमली, सेंधा नमक और मसालों का स्वाद है, जबकि स्प्राइट एक्स चिली गुआवा में अमरूद का स्वाद शामिल है, हल्का मसालेदार स्वाद के साथ। उपभोक्ता अब कोका-कोला एक्स मसाला और स्प्राइट एक्स चिली गुआवा का आनंद अपने पसंदीदा मैकडॉनल्ड्स भोजन के साथ ले सकते है ।
लॉन्च के बारे में मैकडॉनल्ड्स इंडिया-नॉर्थ एंड ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव रंजन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को नए विकल्प के माध्यम से प्रसन्न करें। कोका-कोला टीम के साथ मिलकर, स्वादिष्ट मसालों और ताज़गी देने वाले स्वादों के बीच सही संतुलन के साथ, ताज़े पेय पदार्थों की इस श्रृंखला को विकसित किया गया है। हमें उम्मीद है कि भारत में यह पहली पेशकश हमारे उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएगी।”
साझेदारी के बारे में कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया के चीफ कस्टमर अफसर, अभिषेक गुप्ता ने कहा, “हम खुश हैं कि हमने कोका-कोला एक्स मसाला और स्प्राइट एक्स चिली गुआवा के साथ वैश्विक मिक्सोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म को भारत में लाने का निर्णय लिया है। हम इस नवाचार को लेकर बहुत उत्साहित हैं – अच्छा लगता है कि हमारे पेय अपने परिचित फ्लेवर्स के साथ एक नए तरीके से जीवंत हो रहे हैं जो भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हैं। यह लॉन्च कोका-कोला और मैकडोनल्ड’स के बीच बनी दृढ़ संबंधों और उपभोक्ताओं के लिए नए और ताजगी भरे अनुभवों को बनाए रखने के लिए एक संयुक्त प्रतिबद्धता का सबूत है।”
कोका-कोला एक्स मसाला और स्प्राइट एक्स चिली गुआवा अब उत्तर और पूर्व भारत के मैकडोनल्ड’स रेस्टोरेंट में या स्विगी, ज़ोमैटो या मैजिक पिन के माध्यम से या टेकअवे, या ड्राइव-थ्रू द्वारा उपलब्ध हैं।
* दिल्ली के डोमेस्टिक, इंटरनेशनल टर्मिनल, नई ट्रैक-ताराकोट मार्ग एवं अर्धकुवारी पर यह उपलब्ध नहीं होगा













Add Comment