Business Featured

रोहित गजभिए को 40-अंडर-40 पुरस्कार से सम्मानित किया

लियो1(LEO1) के संस्थापक और एमडी रोहित गजभिए को टाइम्स ऑफ इंडिया नॉर्थ 40-अंडर-40 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स एंड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनको देश के शिक्षण क्षेत्र में लाये गए नवविचार, तकनीकी और इनोवेशन के लिए  दिया गया है जो की उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरगामी सोच को दर्शाता है। 

रोहित द्वारा संस्थापित लियो1 देशभर के बच्चो को क़्वालिटी एजुकेशन तक पहुँच बनाने के लिए जाना जाता है जो की पेरेंट्स को उनके बच्चो की फीस जीरो परसेंट पर सरल किश्तों में फीस भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। 

रोहित गजभिए ने 40 अंडर 40 पुरस्कार प्राप्त करने पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर मैं वास्तव में गर्व महसूस कर रहा हूँ। लियो1 में, हम मानते हैं कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि समाज के सभी बच्चो को सर्वश्रेस्ठ और समान शिक्षा एक उचित माध्यम से मिले और हम ऐसे कई मिशन पर काम कर रहे है”। 

टाइम्स 40 अंडर 40 पुरस्कार एक प्रतिष्ठित सम्मान है जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से कम आयु के सबसे प्रभावशाली युवा उद्यमियों, नवप्रवर्तकों और गेम-चेंजर्स की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और समाज में  महत्वपूर्ण  सकारात्मक बदलाव लाये है।