Automobile • Featured

ह्युंडाई मोटर इंडिया ने ह्युंडाई बेयोन को 9,99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया

ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने आज ‘Intelligence That Moves’ की सोच के साथ तैयार इंटेलीजेंट यूटिलिटी व्हीकल Hyundai BAYON को 9,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई BAYON इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की अलग-अलग तरह की जरूरतों को साथ जोड़ती है। यह एसयूवी भविष्य के लिए तैयार कनेक्टिविटी, एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम, प्रीमियम कम्फर्ट और दमदार परफॉर्मेंस के माध्यम से एक इंटेलिजेंट मोबिलिटी एक्सपीरियंस देती है।

Hyundai BAYON की लॉन्चिंग के मौके पर ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री तरुण गर्ग ने कहा, “Hyundai BAYON की लॉन्चिंग भारत में ह्यूंडाई के अगले गोल्डन प्रोडक्ट साइकिल की शुरुआत है। BAYON सिर्फ एक नई SUV नहीं है; यह भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप इंटेलिजेंट और फ्यूचर रेडी मोबिलिटी सॉल्युशन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ‘Intelligence That Moves’ की सोच पर बनी BAYON सार्थक इनोवेशन, एडवांस्ड सेफ्टी, सहज तकनीक और आधुनिक डिजाइन को इस तरह जोड़ती है कि रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर हो। इन-बिल्ट जनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट और Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS वाली एच एम आई एल की पहली SUV के रूप में BAYON इंटेलिजेंट मोबिलिटी के लिए नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है। भारत में तैयार की गई Hyundai BAYON को दुनिया के 50 से अधिक बाजारों में निर्यात भी किया जाएगा। इससे Hyundai के लिए रणनीतिक विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका मजबूत होगी। हमें विश्वास है कि BAYON इनोवेशन में ह्युंडाई की अग्रणी स्थिति को मजबूत करेगी और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वाले ग्राहकों की पसंद बनेगी।”

Hyundai BAYON को ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले पांच स्तंभों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। ये स्तंभ- INTELLIGENCE ON, SAFETY ON, COMFORT ON, PERFORMANCE ON और STYLE ON हैं। इनके साथ Hyundai BAYON सहज और कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप है।

Hyundai BAYON में INTELLIGENCE ON से कैसे ड्राइविंग एक्सपीरियंस को मिलती है नई परिभाषा?

INTELLIGENCE ON के माध्यम से AI, कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधाओं को Hyundai BAYON के ऑनरशिप एक्सपीरियंस के केंद्र में रखा गया है।

एच एम आई एल का पहला जनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट, जिसमें Perplexity की इंटेलिजेंस और SoundHound AI द्वारा संचालित वॉइस एआई है, जो ग्राहकों को अपने व्हीकल से सहज और स्वाभाविक तरीके से बातचीत करने का मौका देता है। यह सिस्टम ट्रैवल प्लानिंग, मौसम, होटल, रेस्टोरेंट, समाचार और खेल जैसे विषयों पर रियल-टाइम जानकारी और इंटेलिजेंट असिस्टेंस दे सकता है, जिससे ग्राहक और उनके व्हीकल के बीच की बातचीत ज्यादा सहज हो जाती है।

NVIDIA द्वारा समर्थित Connected Car Navigation Cockpit में एडवांस्ड ग्राफिक्स, नेविगेशन, कनेक्टेड सर्विसेज और बेहतर कंट्रोल का इंटीग्रेशन मिलता है। 62.5 सेमी (12.3” + 12.3”) के कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले के साथ एक इमर्सिव यूजर एक्सपीरियंस मिलता है। इन निम्नलिखित सुविधाओं के साथ Hyundai BAYON कनेक्टेड एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है:

  • ह्यूंडाई ब्लूलिंक के 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स
  • ओवर-द-एयर (C-OTA) व्हीकल अपडेट के लिए अधिकतम 19 कंट्रोलर
  • 500 से अधिक इन-बिल्ट वॉइस कमांड
  • 10 क्षेत्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला मल्टी-लैंग्वेज इंटरफेस
  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • ह्युंडाई ब्लूलिंक का तीन साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

ये तकनीकें मिलकर एक ऐसा इंटेलिजेंट इकोसिस्टम बनाती हैं, जो कनेक्टेड और सहज है तथा ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ विकसित होते रहने के लिए तैयार है।

Hyundai BAYON में SAFETY ON से हर सफर में कैसे बढ़ता है भरोसा?

SAFETY ON से सुरक्षा को लेकर Hyundai BAYON का समग्र दृष्टिकोण सामने आता है। इसमें मजबूत स्ट्रक्चर्ड इंजीनियरिंग, ड्राइवर असिस्टेंस की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी फीचर्स की पूरी रेंज दी गई है।

ग्लोबल K Enhanced Platform पर बनी Hyundai BAYON भारतीय 5-स्टार सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। इसकी बेहद मजबूत बॉडी संरचना में 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हॉट स्टैंपिंग (HS), अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील (UHSS), एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेंथ स्टील (HSS) शामिल हैं, जो स्ट्रक्चर की मजबूती, क्रैश एनर्जी मैनेजमेंट और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Hyundai BAYON में 80 से अधिक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 23 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स वाला Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS शामिल है। इसका इंटेलिजेंट सेफ्टी इकोसिस्टम कैमरा, रडार और नेविगेशन-आधारित तकनीकों को मिलाकर शहर की सड़कों, हाईवे, जंक्शन और पार्किंग के दौरान ड्राइवर की सहायता करता है। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स निम्नलिखित हैं: 

  • Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS – 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर के साथ 23 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स वाला हाईवे ड्राइविंग इंटेलीजेंस
  • हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (HDA)
  • नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जोन (NSCC-Z)
  • नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज कंट्रोल कर्व (NSCC-C)
  • सराउंड व्यू मॉनीटर (SVM) और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनीटर (BVM)
  • ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

सभी वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), रोल ओवर सेंसर और टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम (TPMS) – हाई सहित 35 से अधिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड के रूप में दिए गए हैं। इस तरह Hyundai BAYON अपने सभी वेरिएंट में जरूरी सेफ्टी और ड्राइविंग का भरोसा बढ़ाने वाली तकनीकें उपलब्ध कराती है।

Hyundai BAYON में COMFORT ON से हर सफर कैसे बनता है बेहतर?

COMFORT ON के माध्यम से Hyundai BAYON के केबिन को ज्यादा स्पेशियस, रिफाइंड और सोच-समझकर दी गई सुविधाओं से लैस स्पेस में बदला गया है, जिससे हर यात्री की जरूरतें पूरी होती हैं।

2,600 मिमी का लंबा व्हीलबेस केबिन की बेहतर बनावट और आगे व पीछे, दोनों पंक्तियों में सिर, पैर और कंधों के लिए पर्याप्त जगह देता है। चौड़ी, एर्गोनॉमिक सीटों, बेहतर साइड सपोर्ट और बैठने पर अतिरिक्त सपोर्ट से अनुभव और आरामदायक हो जाता है। इंटेलीजेंट तरीके से क्राफ्ट की गई केबिन से रोजाना का सफर और लंबी यात्राएं, दोनों के लिए आरामदायक माहौल बनता है। Hyundai BAYON के प्रीमियम कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स में शामिल हैं: 

  • फ्रंट-रो वेंटिलेटेड सीटें
  • 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • टू-स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट
  • पूरी तरह ऑटोमैटिक तापमान नियंत्रण
  • रियर AC वेंट
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट
  • कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट
  • स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर
  • टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट
  • पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की
  • 60:40 अनुपात में स्प्लिट रियर सीट

Hyundai BAYON में 505 लीटर का बूट स्पेस भी है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, फैमिली ट्रिप और वीकेंड जर्नी के लिए उपयोगी है। पर्याप्त स्पेस और सोच-समझकर दिए गए फीचर्स इसके प्रीमियम कैरेक्टर से समझौता किए बिना आराम और सहूलियत, दोनों देते हैं।

Hyundai BAYON में PERFORMANCE ON से कैसे बढ़ता है रोजमर्रा की ड्राइविंग का भरोसा?

PERFORMANCE ON के जरिये Hyundai की भरोसेमंद इंजीनियरिंग को इंटेलिजेंट ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी और ड्राइवर-फोकस्ड कंट्रोल से जोड़ा गया है, ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस रिफाइंड, रेस्पॉन्सिव और एंगेजिंग बने।

Hyundai BAYON में Hyundai का भरोसेमंद चार-सिलेंडर 1.5L MPi पेट्रोल इंजन लगा है, जो 84.4 kW (115 PS) की अधिकतम पावर और 143.8 Nm (14.7 kgm) का अधिकतम टॉर्क देता है। वर्ष 2020 से भारत में इस इंजन वाले Hyundai के 6 लाख से अधिक वाहन बिक चुके हैं। यह इंजन ग्राहकों के बीच स्वीकार्यता और रिफाइनमेंट एवं रिलायबिलिटी का प्रमाण बन गया है।

ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और Hyundai के इंटेलीजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन (iVT) में से चुन सकते हैं। इससे उन्हें पसंद के हिसाब से ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

  • iVT विकल्प में उपलब्ध Dash Boost Mode, ओवरटेक करते समय तुरंत पावर बढ़ाता है और वाहन की रेस्पॉन्सिवनेस बेहतर करता है।
  • iVT विकल्प में उपलब्ध Sporty Drive Tech को अधिक स्पोर्टी और एंगेजिंग एक्सेलरेशन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है।
  • स्टीयरिंग पर लगे Drive Mode बटन से Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड चुने जा सकते हैं।
  • पैडल शिफ्टर
  • आइडल स्टॉप एंड गो (ISG)

शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलने से लेकर हाईवे पर सफर करने तक, Hyundai BAYON भरोसेमंद पावर, इंटेलिजेंट कंट्रोल और रोजमर्रा की ड्राइविंग को भरोसेमंद बनाने के लिए तैयार की गई है।

Hyundai BAYON को STYLE ON से कैसे मिलती है अलग एसयूवी की पहचान?

STYLE ON के जरिये अपराइट स्टांस, प्रिसाइज सर्फेस, डिफाइंड कैरेक्टर लाइन और बैलेंस्ड आर्किटेक्चरल प्रपोर्शन से Hyundai BAYON को बोल्ड, यूथफुल और मॉडर्न SUV कैरेक्टर मिलता है।

आगे की ओर तराशा हुआ बोनट डिजाइन, उभरे हुए फेंडर और फ्यूचरिस्टिक फ्रंट फेसिया से कॉन्फिडेंट फर्स्ट इम्प्रेशन बनता है। सिग्नेचर H-Edge LED DRLs और हाई-इंटेंसिटी डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प इसकी खास विजुअल आइडेंटिटी को और उभारते हैं।

साइड प्रोफाइल में Geometric Wheel Arches, Wrap-around Door Cladding, Bridge-Type Roof Rails और R17 (D=436.6 मिमी) Diamond-Cut Alloy Wheels हैं, जो SUV को डायनामिक और खास एसयूवी प्रजेंस देते हैं। पीछे की ओर सिग्नेचर H-Edge LED टेल लैंप, वर्टिकल एरोलाइट हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप वाला स्पोर्टी स्पॉइलर और फैला हुआ एम्बलम इसे अधिक चौड़ा और प्रीमियम रूप देते हैं।

Hyundai BAYON में आधुनिक और सोच-समझकर तैयार किया गया केबिन है, जिसमें सोफिस्टिकेशन और फंक्शनैलिटी का मेल है। इंटीरियर में ब्लैक और ऑलिव ग्रे की खास डुअल-टोन थीम, आधुनिक cascade-flow सेंटर कंसोल, प्रीमियम लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच क्रैशपैड इंसर्ट दिया गया है। क्रैशपैड और डोर पॉकेट में लगी एम्बिएंट लाइटिंग केबिन का माहौल बेहतर बनाती है। वहीं, टू-टोन D-cut स्टीयरिंग व्हील और दो कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले फ्यूचरिस्टिक, ड्राइवर-फोकस्ड कॉकपिट एक्सपीरियंस देते हैं।

4,245 मिमी लंबाई, 1,810 मिमी चौड़ाई, रूफ रेल सहित 1,605 मिमी ऊंचाई, 205 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 5.16 मीटर के कम टर्निंग रेडियस के साथ Hyundai BAYON सड़क पर दमदार मौजूदगी, अलग-अलग सड़कों पर ज्यादा भरोसा और शहर में आसानी से टर्न लेने और आगे बढ़ने की सुविधा देती है।

Topics