पीवीसी पाइप्स उद्योग में अग्रणी ब्रांड्स में से एक कैप्टन पाइप्स लिमिटेड (सीपीपीएल) ने घोषणा की है कि कंपनी ने हाल ही में अपने राजकोट संयंत्र में अपनी नई सीपीवीसी मशीन अधिकृत की है। इससे कंपनी की स्थापित क्षमता 1100 मैट्रिक टन प्रति वर्ष बढ़ जाएगी और एएसटीएम मानकों के अनुसार सीपीवीसी पाइपों में उत्पाद रेंज को 100 मिमी (4 इंच) डायमीटर तक विस्तारित करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 23 में (BIS) भारतीय मानक ब्यूरो (The Bureau of Indian Standards) विनिर्देशों के अनुरूप (SWR) स्टैंडिंग वेव रेशियो फिटिंग मोल्ड्स की कमीशनिंग भी पूरी कर ली है। इस प्रकार इन दोनों क्षमताओं में वृद्धि से कंपनी को तेजी से बढ़ते प्लंबिंग सेगमेंट की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और उम्मीद है कि इससे बिक्री की मात्रा पर 15-20% का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
2010 में निगमित, कैप्टन पाइप्स लिमिटेड (सीपीपीएल) ने राजकोट, गुजरात में अपने संयंत्र के साथ खुद को पीवीसी पाइप्स उद्योग में अग्रणी ब्रांड्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। सीपीपीएल के पास कृषि और पाइपलाइन में उपयोग के लिए पीवीसी पाइप और फिटिंग की पूरी श्रृंखला है। सीपीपीएल ने घरेलू, रियल एस्टेट, कृषि और बुनियादी ढांचे क्षेत्र से मांग हासिल करने के लिए लगातार अपने उत्पाद पोर्टफोलियो, जियोग्राफिकल पहुंच और क्षेत्रीय ब्रांड जागरूकता पर जोर दिया है। सीपीपीएल के पास 1250 से अधिक SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट) हैं जिनकी आपूर्ति यह लगभग 1500 से अधिक हार्डवेयर खुदरा विक्रेताओं को करते हैं। इसी के साथ सीपीपीएल कॉलम पाइप, प्रेशर पाइप, प्लंबिंग पाइप (यूपीवीसी, सीपीवीसी, एसडब्ल्यूआर) और एग्री फिटिंग, प्लंबिंग फिटिंग (यूपीवीसी, सीपीवीसी, एसडब्ल्यूआर) आदि बनाती है।













Add Comment