Business Featured

शॉप्‍सी ऐप डाउनलोड का आंकड़ा 200 मिलियन के पार

भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा हाइपर वैल्‍यू प्‍लेटफार्म शॉप्‍सी  देश के टियर 2 एवं टियर 3+क्षेत्रों में 200 मिलियन से अधिक ऐप डाउनलोड दर्ज होने का जश्‍न मना रहा है। इससे पहले, हाल में शॉप्‍सी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के सिलसिले में, प्‍लेटफार्म पर मैगा एनीवर्सटी सेल भी घोषित की थी। सेल के दौरान, प्‍लेटफार्म पर बिकने वाली उपभोक्‍ता वस्‍तुओं में 2 गुणा वृद्धि दर्ज हुई जिनमें साड़‍ियां, पुरुषों की टी-शर्ट्स और कुर्तियां सबसे आगे रहीं।

किफायत और मूल्‍यों को लेकर सजग ग्राहकों ने पिछले दो वर्षों में शॉप्‍सी पर लगातार मांग बढ़ायी है, इनमें 60% से अधिक ग्राहक देश के टियर 3 मार्केट्स से आते हैा। प्‍लेटफार्म पर आकर्षक कीमतों पर उपलब्‍ध उत्‍पाद, फ्लिपकार्ट ब्रैंड का भरोसा और कई ग्राहक-केंद्रित फीचर्स जैसे कि वॉयस एवं इमेज सर्च, क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्‍ध इंटरफेस तथा सबसे प्रमुख, एआई आधारित चैटबॉट्स ने इस प्‍लेटफार्म को लोकप्रियता दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी है।

शॉप्‍सी के प्रमुख कपिल थिरानी ने कहा, शॉप्‍सी में हम भारतीयों को किफायती कीमतों पर, मात्र एक बटन दबाने भर से सैंकड़ों किस्‍मों के उत्‍पादों को उपलब्‍ध होने का शानदार अनुभव दिलाते हुए सशक्‍त बनाना चाहते हैं। शॉप्‍सी देशभर में ग्राहकों की पहुंच आसान बनाने पर ध्‍यान दे रहा है और साथ ही, ग्राहकों को तरह-तरह के विकल्‍पों में से मनपसंद का चुनाव करने की आजादी भी दे रही है। शॉप्‍सी के दो वर्ष पूरे होने की उपलब्धि का जश्‍न मनाते हुए, हमने हाल में अपने प्‍लेटफार्म पर मैगा एनीवर्सटी सेल शुरू की ताकि हमारे ग्राहकों के बीच खुशियों का संचार किया जा सके। शॉप्‍सी की टीम के लिए, इस सफर की शुरुआत से लेकर अब तक का विस्‍तार अभिभूत करने वाला है, और प्‍लेटफार्म को इतने अधिक ग्राहकों द्वारा पसंद किया जाना ही हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं की कसौटियों पर खरा उतरने के लिए हमारी प्रेरणा है।”

शॉप्‍सी देशभर के दूरदराज के कोने-कोने में ग्राहकों के लिए एक्‍सेसवैल्‍यू और किफायती चयन की सुविधा उपलब्‍ध कराने के लक्ष्‍य को साकार करने की दिशा में कार्यरत है। पिछले दो वर्षों में ही इसने उल्‍लेखनीय बढ़त दर्ज कराते हुएजनवरी से जून के दौरान अपनी वर्ष-दरवर्ष परफॉरमेंस को दोगुना किया है। प्‍लेटफार्म ने अपने ग्राहकों तथा विक्रेताओं के लिए पहुंच और सुगमता बढ़ाकर अनगिनत शॉप्‍सी सैलर्स को लखपति बनाया है।

शॉप्‍सी विक्रेता और के संस के प्रॉपरायटर सनी सिधवानी का कहना है, ”मेरा प्रमुख पोर्टफोलियो एथनिक प्रोडक्‍ट्स का है और मैंने अपने कारोबार को अन्‍य सभी ऑनलाइन प्‍लेटफार्मों से हटाकर शॉप्‍सी पर शिफ्ट कर लिया है क्‍योंकि इस पर न सिर्फ कारोबार करने की लागत सबसे कम है बल्कि यहां सबसे बेहतरीन मार्केट सपोर्ट भी मिलता है। शॉप्‍सी से जुड़ने के बादमैंने इसकी टीम से मिले इनपुट और फीडबैक के आधार पर 50 से अधिक अनूठे डिजाइनों को लॉन्‍च किया है तथा 60% से अधिक डिजाइन कन्‍वर्जन दर भी दर्ज करायीजो वाकई शानदार है। पिछले 10 महीनों मेंमेरे कारोबार में 10xबढ़त हुई हैऔर शॉप्‍सी पर दो दिवसीय मैगा एनीवर्सटी सेल ने इसमें अहम् योगदान किया है।

जुलाई 2021 में लॉन्‍चशॉप्‍सी पर ग्राहकों के लिए किफायती कीमतों पर तरह-तरह के उत्‍पादों को उपलब्‍ध कराया गया है और इसे फ्लिपकार्ट ग्रुप की स्‍पीड तथा भरोसे के रूप में समर्थन प्राप्‍त है। आज शॉप्‍सी देशभर में,19,000से अधिक पिन कोडों पर 800+श्रेणियों में 160 मिलियन प्रोडक्‍ट्स उपलब्‍ध करा रहा है। 

Topics