भारत की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर और अपनी शुरुआत से ही सबसे बड़ी निर्यातक ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज अपनी स्पोर्टी एंट्री एसयूवी – ह्यूंडई EXTER को लॉन्च करने का एलान किया। इसे अपने सेगमेंट में बेंचमार्क्स को रीडिफाइन करने के लिए डिजाइन किया गया है। ह्यूंडई EXTER को यूनीक एक्सटीरियर, स्पेशियस इंटीरियर, एडवांस्ड सेफ्टी एवं टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। ह्यूंडई EXTER में भारत की जनरेशन MZ के ग्राहकों की खूबियां नजर आती हैं, जो कुछ नया एक्सप्लोर करने की चाहत से भरे हुए हैं।
ह्यूंडई EXTER की लॉन्चिंग के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री उनसू किम ने कहा, ‘ह्यूंडई मोटर इंडिया ने हमेशा अपने क्रांतिकारी प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी की मदद से इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क बनाए हैं। ह्यूंडई EXTER की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर हमें ऐसी एसयूवी पेश करने का गर्व है जो इनोवेटिव डिजाइन, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी और अनूठी परफॉर्मेंस को लेकर ह्यूंडई की कमिटमेंट को पूरा करती है। अपने मॉडर्न और कॉन्फिडेंट एक्सटीरियर, आधुनिकतम टेक्नोलॉजी और अनूठे सेफ्टी फीचर्स के साथ ह्यूंडई EXTER इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट को रीडिफाइन करने के लिए तैयार है। हमें भरोसा है कि ह्यूंडई EXTER हमारे ग्राहकों की उम्मीदों से बढ़कर साबित होगी और भारत की अग्रणी स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में ह्यूंडई की स्थिति को और मजबूत करेगी।’
रंग: ह्यूंडई EXTER को 6 मोनोटोन और 3 डुअल टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। कलर रेंज में 4 नए एक्सक्लूसिव कलर हैं – कॉस्मिक ब्लू, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और एबिस ब्लैक रूफ के साथ रेंजर खाकी। ह्यूंडई EXTER का इंटीरियर तीन शानदार रंगों – लाइट सेज, कॉस्मिक ब्लू और सिल्वर में उपलब्ध है।













Add Comment