स्कूल की छुट्टियां खत्म होने पर वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन ने बच्चों के लिए हेल्दी लंच बॉक्स और स्नैक्स के आइडियाज़ पेश किये है ।भारी गर्मी और और स्कूल लौटने के वक्त को देखते हुये वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन ने एवोकैडो की दो शानदार और आसान रेसिपीज पेश की हैं, जिन्हें बच्चे जरूर पसंद करेंगे।
वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन ज़ैक बार्ड कहते हैं, “एवोकैडो बच्चों कीडाइट के लिए एक बहुपयोगी एवं पौष्टिक विकल्प है, जोकि उनकी वृद्धि एवं विकास में मदद करता है। अपने क्रीमी टेक्सचर और माइल्ड फ्लेवर के कारण, ये बच्चों को पसंद आने वाला एक शानदार फूड है जिसका आनंद कई तरह से उठाया जा सकता है।”
एवोकैडो के आइडियाज के तहत बच्चे अपने लंच बॉक्स को देखकर बहुत खुश होंगे, अगर उसमें हेल्दी एवोकैडो चॉकलेट नट बार या सीक्रेट इंग्रेडियेंट ओटी बिस्कुट हो। यह चीजें मिठास की चाहत तो पूरी करेंगी ही, सेहतमंद फैट्स और प्रोटीन भी देंगी। जिन लोगों को टिफिन फटाफट तैयार करने हों, वो एवोकैडो के दो भाग कर सकते हैं और उन पर नींबू निचोड़ सकते हैं। ब्रेड को साथ लेकर आप विटामिन्स से भरा एक स्वादिष्ट और सुगंधित स्नैक बना सकते हैं!
एवोकैडो बच्चों के लिये पोषक-तत्वों से भरपूर और सेहतमंद सुपरफूड होते हैं, क्योंकि इनमें नीचे दिए गए महत्वपूर्ण पोषक-तत्वों की अच्छी-खासी मात्रा होती है: मोनोअनसैचुरेटेड फैट: एवोकैडो में सेहतमंद फैट्स भारी मात्रा में होते हैं और इसलिये वे सक्रिय बच्चों के लिये बेहतरीन ईंधन का काम करते हैं। बच्चों को कुछ विटामिन्स ग्रहण करने और मस्तिष्क तथा तंत्रिका तंत्र समेत शरीर की कई कार्यात्मकताओं के स्वास्थ्य एवं विकास के लिये भी फैट्स चाहिये।विटामिन्स और मिनरल्स: एवोकैडो खासकर फोलेट (विटामिन बी9) और विटामिन बी6, बी3, ई, सी, के, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत होते हैं और यह सभी तत्व बच्चों की सेहत और विकास के लिये अनिवार्य हैं। फाइबर: एवोकैडो डाइटरी फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं, जो एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिये अनिवार्य है और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल के स्वस्थ स्तर बनाये रखने के लिये जरूरी है।













Add Comment