Business • Featured

कोटक नियो ने दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए फंडामेंटल और टेक्निकल बेस पर चुने टॉप शेयर

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड की रिटेल ब्रोकिंग यूनिट कोटक नियो ने इस दिवाली संवत 2083 के मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए टॉप शेयरों की लिस्ट जारी की है। इसमें फंडामेंटल और टेक्निकल आधार पर चुने गए शेयर शामिल हैं। 

दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कोटक नियो के हेड ऑफ इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने कहा कि, “लंबे समय तक बाजार में गिरावट और उतार-चढ़ाव के बाद संवत 2083 में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए हालात बेहतर होते दिख रहे हैं। निफ्टी 50 फिलहाल FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले करीब 18.5 गुना और FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले 16 गुना पर कारोबार कर रहा है। हमारा अनुमान है कि कंपनियों की अर्निंग्स FY27 में करीब 18% और FY28 में 13% बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रहे जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों से जुड़ी स्थितियों के कारण आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, भारत की आर्थिक विकास की बुनियाद मजबूत बनी हुई है।”

उनका कहना है कि, “निवेशकों को बाजार के सबसे निचले स्तर का इंतजार करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, बाजार में अच्छी गिरावट आने पर मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों के शेयरों में धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना चाहिए। इसमें अच्छी क्वालिटी वाले लार्जकैप और चुनिंदा मिडकैप शेयरों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिवाली मेरी सभी निवेशकों और उनके परिवारों को सुख, समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशियों की शुभकामनाएं हैं। उम्मीद है कि संवत 2083 में निवेशक अनुशासन के साथ निवेश करेंगे, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे और लंबे समय में उनकी दौलत बढ़ेगी।”

उन्होंने निवेशकों के लिए कुछ निवेश के विकल्प सुझाए हैं।

SAMVAT 2083 – FUNDAMENTAL MUHURAT PICKS
Stock Rating Price (Rs.) Fair Value (Rs.)
APL Apollo Tubes Ltd. BUY 2165 2594
Eternal Limited BUY 344 435
Hindustan Aeronautics ADD 4854 5305
Jubilant Ingrevia BUY 558 970
Persistent Systems BUY 6048 6,500
Titan ADD 4,436 5,050
Ujjivan Small Finance Bank BUY 53 85

Source: Kotak Institutional Equities Research, Kotak Neo – Private Client Group, NSE; Note-The above valuation summary is based on prices as on 30th October 2026

SAMVAT 2083 – TECHNICAL MUHURAT PICKS
Company Action Entry1 Entry2 Target Stop Loss
Bajaj Finance Ltd. BUY 939 850 1200 770
ICICI Bank Limited. BUY 1398 1300 1800 1200
JSW Steel Ltd. BUY 1246 1200 1475 1150
Bharat Electronics Ltd. BUY 370 350 410 340
Reliance Industries BUY 1165 1100 1400 1050

फंडामेंटल और टेक्निकल दोनों आधार पर चुने गए शेयरों की पूरी जानकारी पीडीएफ (PDF) फाइल में दी गई है।

फंडामेंटल रिपोर्ट में शामिल एक और अहम थीम – इंडिया आउटलुक: रीजनेबल वैल्युएशन और तेज होती ग्रोथ रेट 

भारत की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आगे भी ग्रोथ की रफ्तार स्थिर रहने की उम्मीद है। इसमें वैल्यू ऐडेड मैन्युफैक्चरिंग यानी ज्यादा मूल्य वाले प्रोडक्ट बनाने वाले सेक्टर में निजी कंपनियों का बढ़ता निवेश अहम भूमिका निभा रहा है। 

हालांकि, मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार पैसे निकालने के कारण बाजार के सामने अभी कुछ चुनौतियां हैं। इसके बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे शेयर बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। 

पिछले कुछ समय में शेयरों की कीमतों में गिरावट और बाजार में समय के साथ करेक्शन के कारण भारतीय शेयर बाजार का वैल्यूएशन अब पहले के मुकाबले ज्यादा उचित स्तर पर आ गया है। निफ्टी-50 फिलहाल FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले 18.7 गुना और FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले 16.5 गुना पर कारोबार कर रहा है।

खास बात यह है कि बाजार के वैल्यूएशन में यह सुधार ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनियों की अर्निंग्स बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है। निफ्टी-50 कंपनियों की FY27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर कमाई में बढ़ोतरी 11 तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। अनुमान है कि कंपनियों की अर्निंग्स में डबल डिजिट की यह मजबूत बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। FY27 में निफ्टी-50 कंपनियों की अर्निंग्स करीब 18% और FY28 में करीब 13% बढ़ने का अनुमान है।

आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में ज्यादा से ज्यादा निवेशक जुड़ रहे हैं और उन्हें निवेश के नए मौके मिल रहे हैं। हालांकि, नए आईपीओ आने से कुछ समय के लिए बाजार में उपलब्ध घरेलू पैसा इन कंपनियों में चला जाता है, लेकिन लंबे समय में सफल आईपीओ और उनकी अच्छी लिस्टिंग से निवेशकों के लिए निवेश के नए विकल्प बढ़ते हैं।

इससे कुल मिलाकर फाइनेंशियल मार्केट मजबूत होता है और निवेशकों को लंबे समय में अपनी संपत्ति बढ़ाने के नए मौके मिलते हैं। दुनिया की आर्थिक स्थिति में आने वाले उतार-चढ़ाव से फिलहाल शेयर बाजार में हलचल बनी रह सकती है। लेकिन भारत में हो रहे बड़े आर्थिक बदलाव लंबी अवधि के निवेश के लिए मजबूत अवसर देते हैं। इन अवसरों पर छोटी अवधि की वैश्विक घटनाओं का ज्यादा असर नहीं पड़ता।

बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट अभी कमजोर है, लेकिन शेयरों का वैल्यूएशन धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। इन दोनों के बीच बढ़ता अंतर उन निवेशकों के लिए अच्छा मौका बना रहा है, जो सोच-समझकर और लंबे समय के नजरिए से निवेश करते हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अलग-अलग सेक्टर की मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में धीरे धीरे निवेश बढ़ाएं। इससे बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है और बाजार में तेजी लौटने पर वे उसका फायदा भी उठा सकते हैं।

आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद है कि संवत 2083 आपके लिए सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।         

Topics