Business • Featured

न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में ‘न्युवो मेसन’ के तहत 75 राजमिस्त्रियों के लिए आरपीएल प्रोग्राम किया

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने राजस्थान के चित्तौड़ सीमेंट प्लांट (सीसीपी) में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, न्युवो मेसन के तहत 75 राजमिस्त्रियों (मेसन) के लिए ‘रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग’ (आरपीएल) ट्रेनिंग और सर्टिफ़िकेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा किया है।

इस पहल का मकसद काम कर रहे राजमिस्त्रियों के मौजूदा कौशल और अनुभव को औपचारिक मान्यता देना है, साथ ही व्यवस्थित ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल डेमो और मूल्यांकन के ज़रिए उनकी तकनीकी क्षमताओं को मज़बूत करना है। ‘रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग’ (आरपीएल) फ्रेमवर्क के तहत, यह प्रोग्राम मौजूदा ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन करता है, कौशल की कमियों की पहचान करता है और आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, तथा निर्माण सामग्री के कुशल उपयोग पर केंद्रित ट्रेनिंग देता है।

इस प्रोग्राम के तहत तीन बैचों में कुल 75 राजमिस्त्रियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रोग्राम के सफलतापूर्वक पूरा होने पर 8 सितंबर, 2026 को एक समापन और प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चित्तौड़ सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड श्री रंजीत देसाई मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान, सभी भाग लेने वाले राजमिस्त्रियों को प्रमाण-पत्र और सुरक्षा किट (जिनमें टी-शर्ट, सुरक्षा जैकेट, हेलमेट और सुरक्षा जूते शामिल थे) बांटे गए। यह उनके प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने और सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं पर न्युवोको के लगातार ज़ोर देने के सम्मान में किया गया।

मूल्यांकन और पूरी प्रमाणन प्रक्रिया सेक्टर स्किल काउंसिल के प्रतिनिधि श्री सुदीप्त मल्लिक द्वारा संचालित की गई। यह इंडस्ट्री-संचालित, गैर-लाभकारी संगठन है जो निर्धारित व्यावसायिक मानकों के अनुसार कौशल मूल्यांकन और प्रमाणन की सुविधा प्रदान करता है। सभी 75 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक मूल्यांकन पूरा किया और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, जिससे उनकी मौजूदा क्षमताओं को औपचारिक मान्यता मिली और उनकी पेशेवर विश्वसनीयता मज़बूत हुई।

यह प्रोग्राम कौशल विकास, क्षमता निर्माण और आजीविका में सुधार के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने के न्युवोको के संकल्प को और मज़बूत करता है। मौजूदा कौशल को मान्यता देकर और पहचानी गई कौशल कमियों को दूर करके, न्युवो मेसन का लक्ष्य निर्माण श्रमिकों को अपनी क्षमताओं को लगातार अपग्रेड करने और निर्माण क्षेत्र की बदलती ज़रूरतों के अनुसार ढलने में सक्षम बनाना है। 

श्री रंजीत देसाई, प्लांट हेड, चितौड़ सीमेंट प्लांट, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “न्युवो मेसन, राजमिस्त्रियों (मेसन्स) के कौशल को पहचानकर और उन्हें मजबूत करके समुदायों को सशक्त बनाने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। आरपीएल फ्रेमवर्क के माध्यम से, हम उनकी मौजूदा क्षमताओं को औपचारिक मान्यता देते हैं और साथ ही उन्हें निर्माण के आधुनिक तरीकों को अपनाने और उनके प्रोफेशनल कौशल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। असंगठित क्षेत्र के युवाओं और श्रमिकों में राजमिस्त्री के जरूरी कौशल को मजबूत करके, हमारा लक्ष्य आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाना और उन्हें अधिक आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करना है। यह पहल उनकी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाती है और साथ ही सस्टेनेबल (टिकाऊ) आजीविका के रास्ते बनाती है, जो हमारी मुख्य वैल्यू ‘केयर’ (देखभाल) को दर्शाती है।”

न्युवो मेसन, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में शुरू किया गया एक प्रमुख कौशल विकास कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम कई राज्यों में फैला हुआ है और इसने महिलाओं सहित 1,600 से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया है। इसने उनके कौशल को मजबूत किया है, उनकी कमाई की क्षमता को बढ़ाया है और उन्हें देश के मुख्यधारा के निर्माण इकोसिस्टम से जुड़ने में मदद की है।

 

Topics