Business Featured

एक्मे फिनट्रेड ने क्रेडिट रेटिंग असाइनमेंट और अपग्रेड घोषित की

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड (एएफआईएल) प्रसन्नतापूर्वक यह घोषणा करती है कि उसकी क्रेडिट रेटिंग्स को एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च लिमिटेड द्वारा बैंक लोन और एनसीडी में कुल 835 करोड़ रुपये के लिए एक्यूइट ए (ACUITE A)-(स्टेबल) असाइन/अपग्रेड किया गया है, और 20 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर के लिए एक्यूइट ए2+ (ACUITE A2+) असाइन किया गया है।

 रेटिंग्स में यह संशोधन एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड के बेहतर होते वित्तीय प्रोफाइल को दर्शाता है, जिसे स्थिर कारोबारी प्रदर्शन, परिसम्पत्तियों की अच्छी गुणवत्ता और मज़बूत क्रेडिट फंडामेंटल्स का सपोर्ट मिला है। कंपनी को अपनी बैंक लोन फैसिलिटीज़ और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के लिए एक्यूइट ए (ACUITE A)-(स्टेबल) रेटिंग मिली है, जो कुल 835 करोड़ रुपये की है, जिसमें फ्रेश असाइनमेंट और अपग्रेड दोनों शामिल हैं, जबकि इसके 20 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर प्रोग्राम को एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च लिमिटेड ने एक्यूइट ए2+ (ACUITE A2+) रेटिंग दी है।

 यह रेटिंग कंपनी के ठोस परिचालन प्रदर्शन, समझदारी भरे जोखिम प्रबंधन अभ्यास, अनुशासित वृद्धि रणनीति को दिखाती है। यह स्थिरता मध्यम काल में अपनी वित्तीय मजबूती बनाए रखने की कंपनी की क्षमता पर निरंतर भरोसे को दिखाता है। अपग्रेड और असाइनमेंट से डेट मार्केट में कंपनी की विश्वसनीयता बढ़ने, निवेशकों का भरोसा मजबूत होने और विविधतापूर्ण एवं लागत-प्रभावी फंडिंग स्त्रोत तक पहुंचने की इसकी क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

 यह उपलब्धि कंपनी को अपनी वृद्धि की रफ्तार तेज करने, अहम सैगमेंट्स में अपने लैंडिंग पोर्टफोलियो को बढ़ाने और मज़बूत गवर्नेंस स्टैंडर्ड बनाए रखते हुए अपने स्टेकहोल्डरों को सतत लाभ देते रहने के लिए मज़बूती से तैयार करता है।

 प्रबंधन का वक्तव्यः

 रेटिंग अपग्रेड, एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड के लिए एक अहम पड़ाव है और इससे हमारी दीर्घकालिक रणनीति में स्टेकहोल्डरों का भरोसा और मज़बूत होता है। हम मज़बूत परिसम्पत्ति गुणवत्ता और गवर्नेंस स्टैंडर्ड बनाए रखते हुए अपने परिचालन को ज़िम्मेदारी से बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। यह उपलब्धि सतत वृद्धि और अपने निवेशकों को लगातार लाभ देने की हमारी क्षमता को बढ़ाती है।

 यह रेटिंग अपग्रेड एएफआईएल की मजबूत परिसम्पत्ति गुणवत्ता, समझदारी भरे जोखिम प्रबंधन अभ्यासों और निरंतर वृद्धि रणनीति को दिखाता है।

 कंपनी मज़बूत गवर्नेंस स्टैंडर्ड और वित्तीय अनुशासन कायम रखते हुए अपने लैंडिंग पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।