न्युवोको विस्टास काॅर्पोरेशन लिमिटेड, जो भारत में बिल्डिंग मटीरियल की एक अग्रणी कंपनी है, ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी वडराज सीमेंट की फैसिलिटीज में प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है, यहां क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट्स को चालू करने की योजना वित्तवर्ष 27 की तीसरी तिमाही से शुरू होकर अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही, पूर्वी क्षेत्र में वित्तवर्ष 28 तक अलग-अलग चरणों में 4 एमएमटीपीए क्षमता विस्तार की योजना है और वह भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस विस्तार के बाद न्युवोको की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़कर लगभग 35 एमएमटीपीए हो जाएगी।
कंपनी की सीमेंट बिक्री वित्तवर्ष 26 में 20.4 एमएमटी रही, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंसोलिडेटेड आय वित्तवर्ष 26 में वर्ष दर वर्ष 10 प्रतिशत बढ़कर 11,362 करोड़ रुपए हो गई। इसके अलावा कंपनी ने वित्तवर्ष 26 में कंपनी ने 1,881 करोड़ रुपए का एबिटिडा दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।
कंपनी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री जयकुमार कृष्णास्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको विस्टास काॅर्पोरेशन लिमिटेड, ने कहा कि “वित्तवर्ष 26 न्युवोको के लिए एक निर्णायक साल है, जिसकी खासियत है बढ़ता वॉल्यूम, बढ़ती आय और लाभ में बढ़ोतरी। कंपनी ने एबिटिडा और पीएटी दोनों में ठोस ग्रोथ हासिल की है। यह इस बात को दिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, कंपनी ने प्रीमियम उत्पादों पर जोर देने, व्यापार चैनलों को मजबूत करने और लागत को कम करने पर केंद्रित अपनी मुख्य रणनीतियों को कितनी मजबूती से लागू किया है। विकास के एजेंडे पर बात करें तो, हमारे वडराज सीमेंट प्लांट में मरम्मत और प्रोजेक्ट का काम योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। यह रणनीतिक विस्तार पश्चिमी और उत्तरी बाजारों में हमारी मौजूदगी को काफी मजबूत करेगा।”













Add Comment