Entertainment Featured

‘क्रिमिनल जस्टिस – ए फैमिली मैटर’ सीज़न 4 होगा 22 मई से जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम

हर कहानी के दो पहलू होते हैं, लेकिन सच हमेशा एक ही होता है। इसी विचार के साथ जियोहॉटस्‍टार के लोकप्रिय कानूनी ड्रामा ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की वापसी होने जा रही है। दर्शकों को एक बार फिर कोर्टरूम की गवाही और जिरह के बीच इंसाफ की जंग देखने को मिलेगी, जहां अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने चर्चित किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौट रहे हैं।

क्रिमिनल जस्टिस – ए फैमिली मैटर’ का यह चौथा सीज़न एक अप्रत्याशित हत्या और गहराते प्रेम प्रसंग की पृष्ठभूमि में बुना गया है, जहां दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे हैं। इस बार कहानी और भी बड़ी, गंभीर और रहस्यमयी होगी, जिसे निर्देशित किया है रोहन सिप्पी ने। यह सीरीज़ 22 मई 2025 से केवल जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इसे अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया के साथ मिलकर निर्मित किया है।

निर्देशक रोहन सिप्पी ने इस अवसर पर कहा कि पंकज त्रिपाठी के साथ फिर से काम करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा है। उन्होंने माधव मिश्रा के किरदार को इतने जीवंत तरीके से निभाया है कि अब वह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक यादगार शख्सियत बन चुका है। इस सीज़न में भी कई उम्दा कलाकार जुड़ रहे हैं, जो इस कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। हमें विश्वास है कि दर्शक इस नए सीज़न से भी उतना ही जुड़ाव महसूस करेंगे जितना उन्होंने पहले किया है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment