Business Featured

इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड के बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये जुटाने एवम् 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू का अप्रूवल दिया

इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड ने 27 नवंबर, 2023 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में 1:1 अनुपात (रिकॉर्ड तिथि के अनुसार कंपनी के शेयरहोल्डर्स द्वारा धारित एक इक्विटी शेयर प्रत्येक के लिए 1 रुपये का एक इक्विटी शेयर) में शेयर्स के बोनस जारी करने को मंजूरी दे दी, जो शेयरधारकों और अन्य वैधानिक अनुमोदन के अधीन हैं। योग्य शेयरधारकों को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय की जाएगी और एक्सचेंज को अलग से सूचित किया जाएगा। ग्रोथ को और बढ़ाने करने के लिए, बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये तक की कुल राशि के लिए धन जुटाने हेतु सिक्युरिटीज़ को जारी करने और अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी, जिसमें अतिरिक्त प्रेफरेन्शल अलॉटमेंट, क्यूआईपी (QIP’s), एडीआर (ADR), जीडीआर (GDR), एफसीसीबी (FCCB) या किसी अन्य विधि या उसके कॉम्बिनेशन के माध्यम से, जिसमें प्रत्येक किश्त 50 करोड़ रुपये से अधिक न करके राइट इश्यू की श्रृंखला को भी शामिल किया गया है। 

कंपनी आवश्यकतानुसार सभी अपेक्षित बोर्ड निर्णयों के लिए सदस्यों की मंज़ूरी लेगी 

कंपनी अपने अधिकांश ग्राहकों के साथ लॉन्ग-टर्म अंडरस्टेंडिंग विकसित करके सर्वेश्वर समूह को, जो आईएसओ 22000:2018 और यूएसएफडीए (यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) सर्टिफाइड कंपनी है, इसके अलावा बीआरसी (खाद्य सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा वैश्विक मानक), कोषेर, एनपीपीओ यूएसए और चीन के साथ अपने प्रोडक्ट्स के लिए ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एनओपी-यूएसडीए प्राप्त भी है, प्रति वर्ष लगभग 900 मिलियन रुपये मूल्य के एग्रो प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने पर विचार कर रही है।  

कृषि-आधारित उत्पादों के व्यवसाय संचालन को बढ़ाने के लिए, कंपनी भारत और विदेशी बाज़ारों में भी कई प्रतिष्ठित व्यावसायिक घरानों के साथ इसी तरह के दीर्घकालिक सहयोग पर काम कर रही है। एक स्थायी सस्टेनेबल बिज़नेस स्ट्रेटिजि के रूप में, इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड का लक्ष्य लाइफ एसेंशियल्स और जीवन शैली उत्पादों की एक विस्तृत विविधता की बढ़ती मांग, सोर्सिंग के मॉडर्न बिज़नेस अप्रोच पर बेस्ड, बल्क और स्पेशलिटी मटेरियल्स तथा सर्विसेस की विस्तृत श्रृंखला का प्रोडक्शन और मार्केटिंग, जीवन की आवश्यक वस्तुओं और एम्बेडिड (अंतर्निहित) बिज़नेस पोटेंशियल का दोहन करने के लिए सिनर्जेटिक अमैल्गमेशन करना है। 

इंटेग्रा एसेंशिया लिमिटेड एक कंपनी है जो लाइफ एसेंशियल्स यानी खाद्य (एग्रो प्रोडक्ट्स), कपड़े (टैक्सटाइल एंड गारमेंट्स), इंफ्रास्ट्रक्चर (कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए मटेरियल्स और सर्विसेस) और एनर्जी (रिन्यूएबल एनर्जी, इक्विपमेंट और प्रोजेक्ट्स के लिए मटेरियल्स, प्रोडक्ट्स और सर्विसेस) तथा मॉडर्न लाइफ को बनाए रखने के आवश्यक कई अन्य प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के कारोबार में लगी हुई है।

 अपने उपलब्ध रिसोर्सेज़ की खोज और उपयोग करके सोसाइटी, नेशन और ग्लोबल आवश्यकताओं की सेवा करने के लिए, एंड यूजर्स को कम से कम लागत पर वितरित करने योग्य, कंपनी खाद्य अनिवार्यताओं में महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट कर रही है और खुद को फूड इंडस्ट्री में एक लीडिंग प्लेयर के रूप में स्थापित करने पर केंद्रित है। फूड और अन्य व्यवसायों के अलावा, कंपनी वर्तमान में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों के लिए थोक और विशेष सामग्री और सेवाओं की आपूर्ति पर जोर दे रही है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics