Business Featured

ईज़मायट्रिप के ‘ट्रैवल उत्सव सेल’ में दिवाली ट्रेवल डिस्काउंट

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक, ईज़मायट्रिप डॉट कॉम ने दिवाली ट्रैवल सेल यानी ‘ट्रैवल उत्सव सेल’ लॉन्च की है, जहाँ ग्राहकों को फ्लाइट, होटल, बस, कैब और हॉलिडे पैकेज पर शानदार बचत का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। यह लिमिटेड टाइम सेल 31 अक्टूबर से 08 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगी, यह सेल बेहतरीन कीमतों पर नई दुनिया की खोज करने का गोल्डन टिकट है। दिवाली ट्रैवल उत्सव सेल के दौरान, यात्री 08 नवंबर तक कूपन कोड EMTUTSAV का उपयोग करके शानदार छूट का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आप घरेलू उड़ानों पर 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 7,500 रुपये तक की एवं घरेलू होटलों पर 4,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय होटलों पर 6,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यदि आप बस या कैब से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप क्रमशः 500 रुपये तक और 12 प्रतिशत छूट के साथ 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन्हें एक यादगार छुट्टियों मनाने वालों के लिए, पैकेज सिर्फ 14,999/- रुपये से शुरू हो रहे हैं। आप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई अमेज़न क्रेडिट कार्ड (31 अक्टूबर – 4 नवंबर) का उपयोग कर अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। सेल के दौरान, ईज़मायट्रिप के माध्यम से बुकिंग करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को सेलेक्टेड ब्रांड पार्टनर्स से वाउचर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। सेल के दौरान, जो व्यक्ति सबसे अधिक खर्च करेगा, उसे एक आईफोन 15, टैबलेट, स्मार्टवॉच, या सिंपल पे लेटर से ईयरबड जैसे पुरस्कारों में से एक पुरुस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।

ईज़मायट्रिप ने एयर अस्ताना, एयर इंडिया, एयर मॉरीशस, अमेरिकन एयरलाइंस, एयर सेशेल्स, एयर एशिया, एयर फ्रांस, केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज, बाटिक एयर, कैथे सहित प्रसिद्ध एयरलाइंस और  पैसिफिक, इजिप्टएयर, इथियोपियन एयरलाइंस, एतिहाद एयरवेज, गल्फ एयर, इंडिगो, आईटीए एयरवेज, जापान एयरलाइंस, केन्या एयर, लॉट पोलिश एयरलाइंस, लुफ्थांसा, मलेशिया एयरलाइंस, ओमान एयर, क्वांटास, रवांडएयर, सिंगापुर एयरलाइंस, वर्जिन अटलांटिक, वियतनाम एयरलाइंस, विस्तारा, ट्राइडेंट, वेलकमहेरिटेज, रेजेंटा, स्टर्लिंग, लॉर्ड्स होटल्स, एमपीटी, स्प्री होटल्स, साइट्रस, बाइके, किरियाड, मास्टिफ होटल्स, फर्न, प्राइड, माउंट होटल ग्रुप, ले रोई, रेनेस्ट, अनंता होटल्स, स्टारलाइट, सुबा होटल्स, लाइम ट्री होटल्स , श्रीगो, वन अर्थ, जस्टा, फैब होटल्स, शेवरॉन, जोन बाय द पार्क, रेमी और क्लार्क्स जैसे शानदार एयरलाइंस और होटलों के साथ साझेदारी की है।

इसके अलावा इंसेंटिव के रूप में, सेल के दौरान हर एक बुकिंग ग्राहकों को जॉन जैकब्स, ईज़ीडाइनर, बीकानेर, फार्मईज़ी, आईजीपी, मेडीबडी, द मैनकंपनी, कपिवा और एप्रिसिएट जैसे सेलेक्टेड ब्रांड पार्टनर्स से बेहतरीन उपहार जीतने का मौका देता है।

ट्रैवल उत्सव सेल पर ईज़मायट्रिप के सह-संस्थापक, रिकांत पिट्टी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “इस दिवाली, हमारी शानदार डील्स के साथ बचत और वैभव की दुनिया में आपका स्वागत करते हैं। जब आप हमारी पेशकशों का लुत्फ़ उठाएंगे तो परंपरा और प्रौद्योगिकी का शानदार मिश्रण पाएंगें, यह सभी चीजें बेहतरीन दामों पर मौजूद हैं।”

सीमित समय के लिए यात्रा के इस  शुरू हुए  उत्सव का हिस्सा बनने के लिए, 31 अक्टूबर से 08 नवंबर, 2023 तक ईज़मायट्रिप वेबसाइट या ऐप पर जाएं। चाहे आप घरेलू छुट्टी की योजना बना रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर की, ट्रैवल उत्सव सेल आपके लिए सस्ती यात्रा और भारत की महिमा के एक राजसी उत्सव की शुरुआत है।