Business • Featured

करवा चौथ के मौके पर फैबइंडिया का ‘स्‍वर्णिम’ कलेक्शन

करवा चौथ के मौके पर फैबइंडिया ने स्‍वर्णिम कलेक्‍शन की पेशकश की हैं। इस स्‍वर्णिम कलेक्‍शन में आकर्षक साड़ियां, स्‍टाइलिश कुर्ते, हैंडक्राफ्टेड ज्‍यूलरी, होम एंड करवा चौथ डेकोर इत्यादि शामिल हैं। करवा चौथ प्‍यार, खुशियों और सांस्‍कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। यह पावन पर्व अपने जीवनसाथी के साथ परस्‍पर स्‍नेह के बंधन को और मजबूती देने का दिन होता है। इसी को ध्‍यान में रखकर फैबइंडिया इस बार लाए हैं स्‍वर्णिम कलेक्‍शन ताकि आप करवा चौथ के मौके पर परफैक्‍ट आउटफिट का चुनाव कर सकें। इस कलेक्‍शन में हैं खूबसूरत रेशमी धागों से सजे राजसी रंगों वाले परिधान जो करवा चौथ की कहानियों से मेल खाते हैं।

आकर्षक साड़ियां : इस मौके पर अपने आपको फैबसाड़ीज़ के आकर्षण से सजाएं। ये साड़ियां वार्म शेड्स और रिच कलर्स में बारीक डिजाइनों और आधुनिक अंदाज़ लिए हैं।

इन्‍हें सिल्‍क और सिल्‍क ब्‍लैंड्स, विस्‍कॉस तथा कॉट सिल्‍क में उपलब्‍ध कराया गया है जो कई तरह की कारीगरी की तकनीकों और चंदेरी, तस्‍सर, तथा बनारसी जैकर्ड की बुनाई से तैयार की गई हैं। इन रेशमी साड़ियों से करिए अपने फेस्टिव सीज़न का आगाज़।

स्‍टाइलिश कुर्ते: फैबइंडिया के खूबसूरत डिजाइन वाले कुर्तों में कम्‍फर्ट और स्‍टाइल का जोरदार मेल है। उम्‍दा कारीगरी और बारीक अड्डा और एप्‍लीक वर्क, जरी की कढ़ाई से सजे ये कुर्ते और कुर्ता सेट करवा चौथ तथा अन्‍य अवसरों के लिए स्‍टाइलिश स्‍टेटमेंट की तरह हैं।

हैंडक्राफ्टेड ज्‍यूलरी: फैबइंडिया की हाथ की करीगरी से तैयार आभूषण रेंज से आप अपना लुक और संवार सकते हैं। इसमें बारीक कारीगरी वाले नैकलेस, ईयररिंग्‍स हैं और कुल-मिलाकर यह फेस्टिव कलेक्शन कलाकारी का सही रिफ्लेक्‍शन पेश करता है। तो फिर देर कि‍स बात की है, फैबइंडिया की इस नई पेशकश से करवा चौथ पर खुद को दें एक्‍सेसरीज़ की शानदार सौगात।

होम एंड करवा चौथ डेकोर: इस बार करवा चौथ पर आप स्‍वर्णिम के फैबहोम कलेक्‍शन के साथ अपने घर को भी संवार सकते हैंताकि आपके लिविंग स्‍पेस को मिले परंपरा, सौम्‍यता और आकर्षण का उपहार। इस आकर्षक रेंज में सुगंधित मोमबत्तियों के अलावा, आकर्षक कारीगरी वाले कुशन, सुंदर डिजाइन की पूजा थालियां और दीये आदि शामिल हैं।

आप कर रहे हैं करवा चौथ की तैयारी या अपने घर को भारतीय परंपराओं की मोहक महक से महकाना चाहते हैं, तो फैबइंडिया में आपके लिए आदर्श साज-सज्‍जा का सामान मौजूद है।

फैबइंडिया का स्‍वर्णिम कलेक्‍शन आपके लिए फैबइंडिया के सभी स्‍टोर्स तथा ऑनलाइन https://www.fabindia.com/ पर उपलब्‍ध है।

तो इस बार, फैबइंडिया की समृद्ध विरासत के साथ करें फेस्टिव सीज़न का स्‍वागत!

Topics