Business Featured

इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने की सार्वजनिक निर्गम की घोषणा

इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जिसेक पूर्व में केकेआर इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), जो रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया के साथ पंजीकृत एक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, ने प्रत्याभूत, रेट किये गए, सूचीबद्ध, भुनाए जाने योग्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेन्चर्स के सार्वजनिक निर्गम के लिए 11 अक्टूबर, 2023 को अपना सूचीपत्र दाखिल किया है, जिसका अंकित मूल्य 1,000 रुपये प्रत्येक है।

यह निर्गम बुधवार, 25 अक्टूबर, 2023 को खुल रहा है जो मंगलवार, 7 नवंबर, 2023 को बंद होगा, जिसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्गम और (गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूति) विनियम, 2021 यथा संशोधित (“सेबी एनसीएस विनियमन”) के अनुपालन में कंपनी के निदेशक मंडल या वित्त समिति द्वारा तय किए जाने के अनुसार शीघ्र बंद करने या विस्तारित करने का विकल्प है। क्रिसिल रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा इन एनसीडी को क्रिसिल ए+/स्थिर (स्थिर आउटलुक के साथ क्रिसिल ए प्लस रेटिंग के रूप में उच्चारित) रेटिंग दी गई है।

इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के श्री भूपिन्दर सिंह, पूर्णकालिक डायरेक्टर एवं चीफ़ एग़्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर ने इस अवसर पर कहा कि, “हमने स्वयं को एक विविधतापूर्ण ऋणदान गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी  के रूप में स्थापित किया है, जिसका बिज़नेस मॉडल अत्याधुनिक तकनीक और विश्लेषण पर आधारित है और जो हमारी परिसंपत्ति की गुणवत्ता की मज़बूती में परिलक्षित रिस्क मैट्रिक्स पर केन्द्रित है।  यह क्रेडिट रिस्क और कलेक्शन्स के लिए एक आज़माए हुए दृष्टिकोण का परिणाम है। हम ऋणदान की प्रक्रिया को त्वरित, सरल और झंझट-मुक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और डेटा-साइंस का निरन्तर लाभ उठाते हैं। अब तक की हमारी वृद्धि का एक प्रमुख घटक हमारी देनदारियों की रणनीति की सफलता रही है, और एनसीडीस् का यह सार्वजनिक निर्गम हमारे ऋण मिश्रण को और भी विविध बनाने तथा मज़बूत करने में एक भूमिका निभाएगा।”

न्यूनतम आवेदन आकार 10,000रुपये  (अर्थात 10 रुपये एनसीडीस्) और उसके बाद 1,000 रुपये के गुणकों में (अर्थात 1 एनसीडी) होगा। इस निर्गम में एनसीडीस्  के लिए 18 महीने, 24 महीने और 36 महीने की परिपक्वता / कार्यकाल के विकल्प हैं, जिसमें सीरीज I, II, III, IV और V के लिए मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक लाभांश भुगतान की पेशकश की जा रही है। विभिन्न श्रेणियों में एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी लाभांश दर 9.88% से 10.29% प्रतिवर्ष तक की है।

निर्गम की निवल आय का कम से कम 75% का उपयोग आगे के ऋणदान, वित्तपोषण करने और कंपनी के मौजूदा ऋण के ब्याज व मूलधन के पुनर्भुगतान के उद्देश्य से किया जाएगा) और अधिकतम 25% निवल आय का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

वित्तीय वर्ष 2023 के लिए, कंपनी के परिचालन से कुल राजस्व 864.58 करोड़ रुपये था और वित्तीय वर्ष 2023 के लिए कर से पहले शुद्ध लाभ 203.17 करोड़ रुपये था।  

जून, 2023 को समाप्त होने वाले तिमाही के लिए परिचालन से कुल राजस्व 266.94 करोड़ रुपये  था और इस अवधि के लिए कर से पहले लाभ 82.99 करोड़ रुपये था।

Topics